Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?

Spread the love

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. ये फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. उससे पहले गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कास्ट की फीस रिवील हो गई है. जानते हैं किसने कितनी रकम वसूली है?

टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली कितनी फीस?
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ में यश राया और टिकट के डबल रोल में नजर आएंगे. केजीएफ स्टार ने अपने इन किरदारों के लिए फिल्म से 50 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूले हैं. वहीं एक्टर इस प्रोजेक्ट में को-राइटर और को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी शामिल हुए हैं. 

Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?

कियारा आडवाणी को कितनी मिली फीस?
हॉटरफ़्लाई की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी फिल्म में नादिया का रोल प्ले करती दिखेंगी. कियारा आडवाणी को अपनी इस भूमिका के लिए 15 करोड़ रुपये फीस मिली हैं.

Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?

नयनतारा को कितनी दी गई है फीस? 
वहीं फिल्म में गंगा का रोल निभाने वाली नयनतारा को 12 करोड़ से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है.

Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: ‘कॉकटेल 2’ से ‘भारत भाग्य विधाता’ तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

अन्य स्टार्स को कितनी मिली फीस?
‘कांतारा: चैप्टर 1’ की सफलता के बाद, मेलिसा का रोल निभाने वाली रुक्मिणी वसंत को 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है.,

  • वहीं  एलिज़ाबेथ का रोल निभाने के लिए हुमा कुरैशी को 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच सैलरी दी गई है.
  •  इसके अलावा, रेबेका का रोल निभाने वाली तारा सुतारिया को भी अपने किरदार के लिए 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है.
  • हालांकि, ये आँकड़े सिर्फ़ एक रिपोर्ट पर आधारित हैं और मेकर्स की तरफ़ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

‘Toxic’ के बारे में 
‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ एक आने वाली एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें यश मुख्य भूमिका में हैं. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म राया की कहानी है, जो एक उथल-पुथल भरे और बेकाबू स्वभाव का इंसान है. एक अलग तरह की जिंदगी जीने वाले राया का शादी के बिना एक बच्चा भी होता है, और बाद में उसका बेटा अपने पिता से बदला लेने के लिए वापस आता है. पिता-बेटे का टकराव इस कहानी का मुख्य हिस्सा है, और कहानी के दौरान कई परतें खुलती हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी दिखाई गई है. 

जहां यश पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी को-लीड के तौर पर नजर आएंग.  इसके अलावा, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, अमित तिवारी और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

शुरुआत में, ‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 4 जून के लिए टाल दिया गया. हालांकि इसकी रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया था. अब यह फिल्म फाइनली 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे को ‘स्पाइडर मैन’ का बिगड़ा खेल, ‘ओह माय डॉग’ भी हुई फेल, जानें- ‘जना नायकन’-‘धमाल 4’ का कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *