Tuesday BO: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उल्ट-फेर, ‘बंदर’ और ‘है जवानी…’ पर भारी पड़ी 12 दिन पुरानी हॉलीवुड फिल्म, जानें- ‘पेद्दी’ का हाल

Spread the love

सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्में मंगलवार को एक बार फिर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में नजर आईं. जहां राम चरण की एक्शन से भरपूर ‘पेद्दी’ की कमाई मंगलवार को भी सबसे ज्यादा रही. वहीं बॉबी देओल की ‘बंदर’ की कमाई में मामूली तेजी देखी गई, जबकि वरुण धवन की रोमांटिक एंटरटेनर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई न बढ़ी न घटी. इन सबके बीच हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने कमाल नही कर दिया चलिए यहां इन फिल्मों के मंगलवार के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

‘पेद्दी’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई? 
राम चरण और जाह्नवी कपूर की  ड्रामा फ़िल्म ‘पेद्दी’ 4 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत की. पहले दिन इसने 51 करोड़ रुपये और पेड प्रीमियर से 18.50 करोड़ रुपये जोड़े थे. वहीं सैक्निलक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई और इसने 7,554 शो में 9.65 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इसका भारत में 6 दिनों का नेट कलेक्शन अब 179.35 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 213.23 करोड़ रुपये हुआ है. 

‘बंदर’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई? 
अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंदर’  5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में दर्शकों से तारीफ़ मिलने के बावजूद, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. सैक्निलक के अनुसार, ‘बंदर’ ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये और दूसरे दिन 95 लाख रुपये कमाए. रविवार को फ़िल्म की कमाई में मामूली बढ़ोतरी हुई और इसने 1 करोड़ रुपये कमाए।.हालांकि, सोमवार को ये फिर मंदी की चपेट में आ गई और 30 लाख रुपये ही कमा पाई. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 40 लाख रुपये और जोड़े. इसके साथ ही, ‘बंदर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Peddi BO Day 6: मंगलवार को राम चरण की ‘पेद्दी’ की कमाई को लगा झटका, सिंगल डिजिट में किया कलेक्शन, जानें- 200 करोड़ से रह गई कितनी दूर?

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
डेविड धवन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है. ये बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के साथ कमाई कर रही है. 5 जून, 2026 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी. दूसरे दिन भी फिल्म ने रफ्तार बरकरार रखते हुए 7.50 करोड़ ही कमाई. वहीं रिलीज तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई और इसने 9 करोड़ बटोरे. हालांकि, पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए.

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को भी इसने 3.50 करोड़ रुपये और जोड़े. इसके साथ ही, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 47.42 करोड़ रुपये है.

‘ऑब्सेशन’ ने दूसरे मंगलवार कितनी कमाई की?
हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को भारत में रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. करी बार्कर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे इसने रफ्तार पकड़ ली. फिल्म ने 10वें दिन (दूसरे रविवार) सबसे ज़्यादा 7.50 करोड़ रुपये कमाए. 11वें दिन, जो कि फिल्म का दूसरा सोमवार था, इसने 3.50 करोड़ रुपये कमाए.

वहीं 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को इसने मामूली तेजी दिखाते हुए 3.85 करोड़ रुपये कमाए इसके साथ ही, भारत में ‘ऑब्सेशन’ की कुल कमाई 43.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडिया नवरेट मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 Release Date: अब ‘बंटवारा 1947’ से गदर मचाएंगे सनी देओल,फिल्म की पहली झलक आई सामने, रिलीज डेट भी हुई अनाउंस

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *