राम चरण की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में पहुंची थी. अगर सिर्फ़ कलेक्शन के नज़रिए से देखें तो इसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है, हालांकि फिल्म के स्केल और बजट को देखते हुए ये उम्मीद क मुताबिक कमाई नहीं कर रही है. अच्छी शुरुआत और दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद पहले सोमवार यानी पांचवें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी मंदी देखी गई, लेकिन फिर भी यह ‘मेगा पावर स्टार’ की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है, और सोलो लीड के तौर पर यह उनकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. चलिए यहां जान लेते हैं ‘पेद्दी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘पेद्दी’ ने 6ठे दिन कितनी की कमाई?
बुची बाबू सना निर्देशित ‘पेद्दी’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.फिल्म में राम चरण के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. हालांकि जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह से दिखाया गया है उसकी काफी आलोचना भी हो रही है. लेकिन फिर भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. गौरतलब है कि वीकडेज में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में मंडे को मंदी भी देखी गई फिर भी इसने डबल डिजिट में ही कलेक्शन किया. वहीं मंगलवार यानी छठे दिन तो ये सिंगल डिजिट में ही सिमट गई.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने रिलीद के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 9.65 करोड़ की कमाई की है.
- वहीं इसने पेड प्रीव्यू में 18.50 करोड़, पहले दिन 51 करोड़, दूसरे दिन 26.90 करोड़, तीसरे दिन 29.10 करोड़, चौथे दिन 32.15 करोड़ और पांचवें दिन 12.05 करोड़ की कमाई की थी.
- इसी के साथ ‘पेद्दी’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 179.35 करोड़ रुपये हो गई है.
‘पेद्दी’ 200 करोड़ी बनने से है कितनी दूर?
‘पेद्दी’ आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. हालांकि वीकडेज के चलते ये बंपर कमाई नहीं कर पार रही है फिर भी इसके आंकड़े इम्प्रेसिव है. रिलीज के 6 दिनों में ये 175 करोड़ से ज्यादा बटोर चुकी है और अब ये 200 करोड़ी बनने की ओर बढ़ रही है. 20 करोड़ के करीब और कमाते ही फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी. उम्मीद है कि फिल्म एक दो दिन में ये आंकड़ा हासिल कर लेगी.
अभी तक राम चरण की स्टार पावर और फिल्म की मास अपील इसके फेवर में काम कर रही है. आने वाले दिन ये देखने के लिए अहम होंगे कि क्या ‘पेद्दी’ अपनी रफ़्तार बनाए रख पाती है और राम चरण की एक बड़ी कमर्शियल सक्सेसफुल फिल्म बन पाती है या नहीं.