Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को चमकी ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?

Spread the love

जहां मंडे को अल्फा से लेकर वेलकम टू द जंगल की कमाई में मंदी देखी गई तो ट्यूज्डे को अल्फा से लेकर वेलकम टू द जंगल सहित सभी फिल्मों को सस्ती टिकटों के ऑफर का फायदा हुआ और इनकी कमाई में भी तेजी आई. चलिए यहां मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

अल्फा ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा की कमाई में मंडे को काफी गिरावट आई थी और इसने 3.85 करोड का कलेक्शन किया था. वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अल्फा ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को तेजी दिखाते हुए 4.85 करोड़ कमाए. इसी के साथ  अल्फा की भारत में 5 दिनों की कुल कमाई अब 42.10 करोड़ रुपये हो गई है.

वेलकम टू द जंगल ने दूसरे मंगलवार कितना किया कारोबार?
वेलकम टू द जंगल ने दूसरे मंडे को 2.65 करोड़ कमाए थे लेकिन दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन इस फिल्म की कमाई में भी थोड़ी तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की 12 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 120.55 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो’, जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह

कॉकटेल 2 ने दूसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिलम कॉकटेल 2 ने दो हफ्ते अच्छा परफॉर्म किया. यहां तक कि तीसरे वीकेंड पर भी इसकी कमाई अच्छी रही लेकन दूसरे मंडे को ये महज 40 लाख रुपये कमा पाई थी. वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को मामूली तेजी दिखाते हुए 0.50 लाख कमाए हैं. इसके बाद इस फिल्म की भारत में 19 दिनं की कुल कमाई अब 93.45 करोड़ रुपये हो गई है.

मां इंति बंगारम ने तीसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया?
सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम ने भी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म किया है. वहीं तीसरे हफ्ते के वीकडेज में एंट्री करने के बाद ये भी लाखों में सिमट गई है. इस फिल्म ने 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 45 लाख रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को मां इंति बंगारम ने 39 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ सामंथा की इस फिल्म की 19 दिनों की कुल कमाई अब 58.89 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो’, जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *