बॉक्स ऑफिस पर लगभग एक महीने से धुरंधर 2 ने कब्जा किया हुआ है. इस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई जिसका धुरंधर 2 ने खूब फायदा उठाया और पहाड़ जैसा कलेक्शन कर लिया. वहीं हाल ही में रिलीज हुई आदिवी शेष और मृणाल ठाकु की डकैत बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. लेकिन साउथ की एक हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर 2 के आगे डंके की चोट पर नोट पिट रही है. यहां तक कि बुधवार को भी इस साउथ फिल्म ने बाजी मारी. चलिए यहां बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
धुरंधर 2 ने चौथे बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को 10192 शो में 4.05 करोड़ की कमाई की. इसके साथ फिल्म का भारत में 28 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 1099.72 करोड़ हो गया है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1316.45 करोड़ रुपये हुआ है.
ओवरसीज की बात करें तो इस फिल्म ने 28वें दिन 0.50 करोड़ का संग्रह किया, जिससे इसका कुल विदेशी गॉस कलेक्शन अब 416.75 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1733.20 करोड़ हो गया है.
डकैत ने बुधवार को कितनी की कमाई?
शैनेल देव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और अगले दो दिनों तक अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए दूसरे दिन 6.85 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, चौथे दिन (पहले सोमवार) फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत इस फिल्म ने पांचवें दिन थोड़ी बढ़त दर्ज की और 3 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन छठे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट आई और भारत में इसने 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 27.05 करोड़ रुपये कमाए हैं. मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष के अलावा, फिल्म में अनुराग कश्यप और अतुल कुलकर्णी सपोर्टिंग रोल में हैं.
लव इंश्योरेंस कंपनी ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी स्टारर साइंस फिक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी को रिलीज के छठे दिन भी संघर्ष करना पड़ा, विग्नेश शिवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 7.05 करोड़ रुपये कमाकर औसत शुरुआत की थी. वीकेंड में फिल्म की परफॉर्मेंस ठीक ठाक रही और दूसरे दिन इसने 7.95 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, पहले सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 4.15 करोड़ रुपये ही कमाए. छठे दिन फिल्म का प्रदर्शन और भी खराब रहा और भारत में 3,560 शो में इसने केवल 1.95 करोड़ रुपये ही कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 31.60 करोड़ रुपये हो गया है.
वाझा 2 ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स धुरंधर 2 के आगे भी दमदार परफॉर्म कर रही है. स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलन 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को इसने 1511 शो में 4.90 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका भारत में 14 दिनों का नेट कलेक्शन अब 92.40 करोड़ और ग्रॉस कमाई 106.94 करोड़ हो गई है.
वहीं ओवरसीज में, फिल्म ने 14वें दिन 0.50 करोड़ का केल्कशन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 75.25 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 182.19 करोड़ हो गया है.
ये भी पढ़ें:-Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में ‘वाझा 2’ निकली आगे, ‘धुरंधर 2’ का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन