‘धुरंधर 2′ के भी परखच्चे उड़ा सकती हैं ये अपकमिंग 7 फिल्में! मिट्टी में मिला देंगी 1000 करोड़ का आंकड़ा

Spread the love

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहास परफॉर्म किया है और तमाम बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. ये हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म है जिसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. वाकई ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया है. वहीं अब सभी की निगाहें उन अपकमिंग मेगा-बजट फिल्मों पर टिकी हैं जो इस एलिट बॉक्स ऑफिस क्लब में शामिल हो सकती हैं. इनमें पैन इंडिया एक्शन फिल्मों से लेकर माइथोलॉजिकल एपिक और साइंस-फाई तक शामिल हैं. चलिए यहां उन सभी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट जानते हैं जिनमें 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए जरूरी स्केल, स्टार पावर मौजूद है.

रामायण
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ का बज पहले ही सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले तिया है. इस माइथोलॉजिकल एपिक का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था जिसके बाद से इसकी खूब चर्चा हो रही है. कई लोगों का मानना ​​है कि अगर इसे सही ढंग से बनाया गया तो यह सिनेमा के इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना बन सकती है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है. यहां तक कि धुरंधर 2 के 1000 करोड़ के आंकड़े को भी ये पार कर सकती है.

‘धुरंधर 2' के भी परखच्चे उड़ा सकती हैं ये अपकमिंग 7 फिल्में! मिट्टी में मिला देंगी 1000 करोड़ का आंकड़ा

टॉक्सिक
केजीएफ: चैप्टर 2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद, यश अब गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित पीरियड गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. अभिनेता की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही इस बाईलिंग्वल फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया सहित कई सितारे दमदार रोल में नजर आएंगे. यश की पैन इंडिया पॉपुलैरिटी और उनके कमबैक को लेकर एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म के बॉक्स ऑफिस लूटने की पूरी उम्मीद है.

‘धुरंधर 2' के भी परखच्चे उड़ा सकती हैं ये अपकमिंग 7 फिल्में! मिट्टी में मिला देंगी 1000 करोड़ का आंकड़ा

राका
शाहरुख खान स्टारर जवान और बिगिल जैसी हिट फिल्मों के बाद, निर्देशक एटली अब अल्लू अर्जुन के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. ये जोड़ी राका नाम की एक मेगा-बजट साइंस-फिक्शन फिल्म ला रहे हैं, जिसका बजट कथित तौर पर 700 करोड़ रुपये है. हाल ही में अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर राका का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसने फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. राका में  दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे सितारे भी नजर आएंगे. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक बनने जा रही है और ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल परफॉर्म कर सकती है.

‘धुरंधर 2' के भी परखच्चे उड़ा सकती हैं ये अपकमिंग 7 फिल्में! मिट्टी में मिला देंगी 1000 करोड़ का आंकड़ा

सालार 2
सालार की ज़बरदस्त सक्सेस के बाद, प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील इसके सीक्वल के लिए फिर से साथ आ रहे हैं. जबरदस्त एक्शन, भव्य दुनिया और पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन जैसे पुराने कलाकारों की वापसी के साथ, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा सकती है.

‘धुरंधर 2' के भी परखच्चे उड़ा सकती हैं ये अपकमिंग 7 फिल्में! मिट्टी में मिला देंगी 1000 करोड़ का आंकड़ा

वाराणसी
एसएस राजामौली अब महेश बाबू के साथ मेगा बजट फिल्म वाराणसी ला रहे हैं. ये मच अवेटेड पैन इंडिया फिल्मों में से एक है, इसे 1300 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है. फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. बाहुबली और आरआरआर जैसी सफल फिल्मों देने वाला राजामौली की वाराणसी से भी काफी उम्मीदे हैं.

‘धुरंधर 2' के भी परखच्चे उड़ा सकती हैं ये अपकमिंग 7 फिल्में! मिट्टी में मिला देंगी 1000 करोड़ का आंकड़ा

कल्कि 2
कल्कि 2898 एडी की सीक्वल पर काम शुरू हो हो चुका है और इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन एक बार फिर नजर आएंगे. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म की सक्सेस के बाद इसके सीक्वल से भी खूब उम्मीदें हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि ये अपनी पहली किस्त से तगड़ा कारोबार करेगी.

पुष्पा 3
पुष्पा 3 की  रिलीज में अभी देरी है, लेकिन पहली दो फिल्मों की सुपर सक्सेस के बाद पुष्पा 3 भारतीय सिनेमा की सबसे मच अवेटेड सीक्वल फिल्मों में से एक बन चुकी है. अल्लू अर्जुन के सुपरस्टारडम और इस फ्रेंचाइजी की जबरदस्त पॉपुलैरिटी के चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क सेट कर सकती है. 

‘धुरंधर 2' के भी परखच्चे उड़ा सकती हैं ये अपकमिंग 7 फिल्में! मिट्टी में मिला देंगी 1000 करोड़ का आंकड़ा

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *