Wednesday Box Office Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तोड़ा दम, जानें कलेक्शन

Spread the love

बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है. इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का बॉक्स
ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. हालांकि फिल्म की कमाई में मंदी भी आई है. वहीं अल्फा और वेलकम टू द जंगल अब पैकअप करने के मूड में आ गई हैं. इन सबके बीच साउथ की अखिल अक्किनेनी स्टारर फिल्म लेनिन भी पूरा दम दिखा रही है. चलिए यहां इन फिल्मों की वेडनेसडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘धमाल 4’ ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
‘धमाल 4’ ने मंगलवार को कमाई में तेजी दिखाई थी लेकिन बुधवार को एक बाद फिर ये मंदी का शिकार हो गई. हालांकि फिर इसने सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों से ज्यादा कमाई की है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 6.50 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 89.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘लेनिन’ ने बुधवार को कितनी की कमाई?
अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने 7.15 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन इसने 8.65 करोड़ कमाए. इसके बाद तीसरे दिन 9.65 करोड़, चौथे दिन 3.60 करोड़ और 5वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘लेनिन’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2.15 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 34.20 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच

अल्फा ने दूसरे बुधवार कितना किया कारोबार?
आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन फिल्म अल्फा की कमाई की रफ्तार पर भी धमाल 4 के आने के बाद से ब्रेक सा लग गया है और ये दूसरे हफ्ते में ही लाखों में सिमट गई है. फिल्म की दूसरे बुधवार की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 60 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 13 दिनों की कुल कमाई अब 55.80 करोड़ रुपये हो गई है.

वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई?
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर सफर खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है. फिल्म का कलेक्शन भी लाखों में सिमट गया है. वहीं बुधवार की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 50 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 20 दिनों की कुल कमाई अब 131.35 करोड़ रुपये हो चुकी है.


ये भी पढ़ें:-
Evil Dead Burn Box Office Day 5: ‘धमाल 4’ के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *