अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत

Spread the love

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की अनआउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. इसे जवान डायरेक्टर एटली निर्देशित कर रहे हैं और फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है. फिल भी ये खूब चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में खबरें आई थीं कि इस फिल्म को दो पार्ट वाली फ्रेंचाइजी के तौर पर रिलीज किए जाने की प्लानिंग चल रही है. इन सबके बीच फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

‘राका’ के थिएट्रिकल और ओटीटी राइट्स के लिए मेकर्स की मोटी डिमांड
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज से पहले ही ‘राका’ के बिजनेस को लेकर बातचीत शुरू हो गई है, और फिल्म बनाने वाली कंपनी ‘सन पिक्चर्स’ थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के लिए बहुत बड़ी कीमत मांग रही है. रिपोर्ट्स के मुताबित ओटीटी राइट्स के मेकर्स द्वारा मांगी गई रकम ने इंडस्ट्री के कई लोगों को चौंका दिया है. हालांकि अभी तक मेकर्स द्वारा कितनी रकम मांगी जा रही है इसे लेकर कुछ भा जानकारी सामने नहीं आई है.

क्यों हो रही राका की जबरदस्त डिमांड
ट्रेड जानकारों का मानना ​​है कि इतनी ज्यादा डिमांड की बड़ी वजह ‘पुष्पा 2’ की सफलता है, जो बॉक्स-ऑफिस पर ज़बरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई और जिसने पूरे देश में अल्लू अर्जुन की मार्केट वैल्यू बढ़ा दी थी. वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का फीमेल लीड के तौर पर होना और कमर्शियल एंटरटेनर फिल्में बनाने में एटली की शानदार रेप्युटेशन भी इसक मार्केट में जबरदस्त डिमांड की वजहे हैं. तेजी से बढ़ते क्रेज़ के साथ, ‘राका’ सबसे बड़ी भारतीय फिल्में में से एक बनती दिख रही है.

 

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड

1 हजार करोड़ का बजट और दो पार्ट वाली फ्रेंचाइजी
वहीं हाल ही में आई इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘राका’ 1,000 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाई जा रही है और इसे दो पार्ट वाली फ्रैंचाइजी के तौर पर प्लान किया जा रहा है, जिसकी कहानी दो अलग-अलग दुनियाओं और टाइम लाइन में आगे बढ़ेगी. रिपोर्ट के मुताबित इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, ‘राका’ की कहानी दो अलग-अलग दुनियाओं को आपस में जोड़ेगी  एक दुनिया आदिवासी पौराणिक-वैदिक युग पर आधारित होगी और दूसरी आज के दौर पर. 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनने वाली इस फल्म के सबसे बड़े सिनेमाई अनुभवों में से एक बनने की उम्मीद है.

फीमेल लीड के बारे में
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने ये भी बताया कि फिल्म की दो टाइमलाइन में महिला लीड किरदार कैसे फिट बैठती हैं. रिपोर्ट के मताबिक सूत्र ने कहा, “जहां मृणाल ठाकुर मौजूदा समय में मुख्य भूमिका निभाएंगी, तो वहीं दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना ऐतिहासिक दौर का हिस्सा होंगी.”

शाहरुख खान कब करेंगे कैमियो की शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, “एसआरके का कैमियो भी शूट किया जाना बाकी है. इसकी प्लानिंग विदेश में की जा रही है.” यानी कि शाहरुख खान के फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के लिए इंटरनेशनल शूट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही ‘जना नायकन’ से ‘द ओडिसी ‘की कमाई

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *