आ गई ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट! इस खास दिन पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है थलपति विजय की फिल्म

Spread the love

तमिलनाडु चुनाव में मिली जीत के बाद से विजय की पॉपुलैरिटी पीक पर हैं. वहीं उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ भी एक बार फिर चर्चा में है. खबरों के मुताबिक अब ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. वैसे ओरिजनली ये जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई मुद्दों के कारण इसकी थिएटर रिलीज में देरी हुई. सीबीएफसी सर्टिफिकेशन रिलेटेड प्रॉब्लम्स के कारण फिल्म समय पर सिनेमाघरों में नहीं आ पाई. अब, एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इसकी रिलीज के प्रोसेस में तेजी ला रहे हैं और नई रिलीज डेट तय करने के लिए एक्टिवली काम कर रहे हैं।

‘जना नायकन’ कब होगी रिलीज?
फिल्मबीट के मुताबिक मेकर्स 22 जून को विजय के जन्मदिन के खास मौके पर ‘जना नायकन’ को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस खबर से फैंस काफी एक्साइटेडहैं. रिपोर्ट के मुताबिक डिस्ट्रिब्यूटर्स भी इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उन रीजन में डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हासिल करने के लिए ज्यादा कीमत चुका रहे हैं जहां अभी तक फिल्म नहीं बिकी है.

 फिल्म इंडस्ट्री जगत का मानना ​​है कि विजय के जन्मदिन पर इस फिल्म की रिलीज होने से तमिलनाडु और विदेशों में एक्टर टर्न पॉलिटिशियन के फैंस के लिए एक ग्रैंस सेलिब्रेशन का माहौल बन सकता है. अगर ऐसा होता है तो विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन रही है, और यह एक यादगार मौका भी होगा.

ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 7: भारत में ‘पैट्रियट’ का बुरा हाल, सातवें दिन लाखों में सिमटी कमाई, लेकिन वर्ल्डवाइड छाप रही नोट, जानें- कलेक्शन

‘जना नायकन’ के मेकर्स विजय से मिलने की कर रहे प्लानिंग
फिलहाल विजय अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों पर पूरा फोकस कर रहे हैं, इसलिए मेकर्स आने वाले हफ्तों में उनसे पर्सनली मिलकर फिल्म की रिलीज डेट पर चर्चा करने की तैयारी में हैं.

खबरों के मुताबिक, तमिलगा वेट्री कज़गम की चुनावी जीत के बाद विजय जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, टीम फिल्म की रिलीज से पहले विजय से फैंस के लिए एक खास दो मिनट का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की भी रिक्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इन अपडेट्स ने फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं.

‘जना नायकन’ के बारे में
‘जना नायकन’ में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, प्रियमणि और मामिता बैजू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है, जबकि म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है. हालांकि फिल्म महीनों पहले पूरी हो चुकी थी, लेकिन इसकी रिलीज में कई बार देरी हुई. विजय के फैंस का मानना ​​है कि फिल्म की रिलीज पर राजनीतिक कारणों का भी असर पड़ा है. अप्रैल में फिल्म का एचडी वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया, जिससे टीम और फिल्म इंडस्ट्री को काफी शॉक लगा था. पुलिस ने बाद में लीक के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया और जांच अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 7: ‘राजा शिवाजी’ ने 7वें दिन भी मचाई धूम, 50 करोड़ के हुई पार, जानें-बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *