रवि तेजा की नई रिलीज ‘इरुमुडी’ इंडियन बॉक्स ऑफिस प तहलका मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिन में ही इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त परफॉर्में से हर किसी को हैरान कर दिया है. बता दें कि अपने ओपनिंग वीकेंड पर ही इसने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. इसके बाद लग रहा था कि मंडे को इसकी कमाई में मंदी आएगी. लेकिन इसने न सिर्फ अपना फर्स्ट मंडे टेस्ट पास किया है, बल्कि इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां इसके चौथे दिन का कलेक्शन जानते हैं.
‘इरुमुडी’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
बता दे कि रवि तेजा की फैमिली एक्शन ड्रामा में दर्शक खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसी के साथ ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. पहले दिन जहां इसने 15.30 करोड़ से खाता खोला था तो वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ की कमाई की.
- अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबित चौथे दिन ‘इरुमुडी’ ने 2733 शो से 12.35 करोड़ की नेट कमाई की है,
- इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 62.85 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 73.00 करोड़ रुपये हो गया है.
- विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन 1.50 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 15.00 करोड़ रुपये हो गया है.
- वहीं दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 88.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दी मात
‘इरुमुडी’ ने बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
‘इरुमुडी’ की पहले मंडे की कमाई12.35 करोड़ रुपये रही है. इसी के साथ ये साल 2026 में टॉलीवुड के लिए ‘फर्स्ट मंडे’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. इसने ‘पेद्दी’ (12.35 करोड़ रुपये) के साथ दूसरे नंबर पर बराबरी की है. वहीं पहले नंबर पर अभी भी ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ (32.25 करोड़ रुपये) काबिज है.
ये हैं 2026 के टॉलीवुड के टॉप ‘फर्स्ट मंडे’ कलेक्शन वाली फिल्में
- माना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 32.25 करोड़ रुपये
- इरुमुडी – 12.35 करोड़ रुपये
- पेद्दी – 12.35 करोड़ रुपये
- द राजासाब – 6.6 करोड़ रुपये
- मा इंटी बंगारम – 3.85 करोड़ रुपये
- लेनिन – 3.6 करोड़ रुपये
हिट होने से कितनी दूर है?
‘इरुमुडी’ को 35 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. वहीं इस फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में ही 62.85 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर डाली है. इस तरह, सिर्फ 4 दिनों में इसने 27.85 करोड़ रुपये या 79.57% का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल किया है . इसी के साथ ये ‘प्लस’ का दर्जा हासिल कर चुकी है. वहीं हिट होने के लिए इसे अपनी लागत से दुगनी कमाई करनी पड़ेगी. जो 70 करोड़ रुपये है. यानी, हिट बनने के लिए फिल्म को बस 7.15 करोड़ रुपये और कमाने हैं, जो आज यानी पांचवें दिन पूरे होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें:-मंडे टेस्ट में रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने किया टॉप, आवारापन 2 हुई फेल, जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन