रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. यहां तक की रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक से कड़े मुकाबले के बावजूद ‘इरुमुडी’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है और हर दिन करोड़ों कमा रही है. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी काफी मजबूत बनी हुई है. वहीं दूसरे मंडे को भी इसने अच्छी कमाई की. इन सबके बीच इसने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
‘इरुमुडी’ 11 दिनों में कितनी की कमाई?
‘इरुमुडी’ तेलुगु की फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. इसने दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन 6.6 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि इसने अपनी रिलीज के बाद से पहली बार दूसरे मंडे को सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. इन सबके बीच ‘इरुमुडी’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 11 दिनों में कुल 136.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शनकर लिया है. जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 160.66 करोड़ रुपये . फिलहाल फिल्म की रफ़्तार को देखते हुए लग रहा है इसमें अभी भी काफी दम है और यह 200 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा छू सकती है.

‘इरुमुडी’ ने रचा इतिहास
‘इरुमुडी’ को 35 करोड़ के बजट में बनाया गया बताया जा रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में 136.15 करोड़ की नेट कमाई की है. ऐस में इसने अपनी पूरी लागत वसूलने के साथ ही 101.15 करोड़ का रिटर्न हासिल कर लिया है. जो 289% रिटर्न के बराबर है. अपने बजट से लगभग तीन गुना कमाई कर ये फिल्म ‘सुपर डुपर हिट’ का दर्जा हासिल कर चुकी है. इसी के साथ ये साल 2026 की पहली तेलुगु फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रवि तेजा की यह फिल्म और कितना आगे जाती है. 
ये भी पढ़ें:-रेस 4′ में आमिर खान प्ले करेंगे लीड रोल? प्रोड्यूसर ने तोड़ी रूमर्स पर चुप्पी, बताया सारा सच
‘इरुमुडी’ के बारे में
इस फिल्म को शिवा निर्वाण ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे मैत्री मूवी मेकर्स बैनर के तहत नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर ने प्रोड्यूस किया है. ‘इरुमुडी’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रवि तेजा के अलावा प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और बेबी नक्षत्र ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.