संडे को जहां सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों की कमाई में तेजी देखी जाती है तो वही मंडे थिएटर में चल रही सभी मूवीज के लिए भारी रहता है. दरअसल वीकडेज होने के चलते मंडे को सिनेमाघरों में ऑडियंस कम ही नजर आती है नतीजतन फिल्मों की कमाई पर असर पड़ता है.
इसी के साथ इस मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुकी है. जानते हैं ‘टॉक्सिक’ से ‘इरुमुडी’, ‘आवारापन 2’ और ‘हनुमान अंश’ सहित थिएटर में मौजूद फिल्मों का सोमवार, 31 अगस्त का कलेक्शन कितना रहा है?
‘टॉक्सिक’ ने मंडे को कितनी की कमाई?
यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट जारी है. पहले मंडे को भी इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड़ रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंडे को ‘टॉक्सिक’ ने 7.45 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 221.55 करोड़ रुपये हो गया है.
- वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 264.80 करोड़ रुपये हुई है.
‘इरुमुडी’ ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने दूसरे संडे को कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई थी और इस फिल्म ने 15 करोड़ कमा डाले थे. लेकिन रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को ये सिंगल डिजिट में सिमट गई और इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड़ रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11 दिन यानी दूसरे मंडे को ‘इरुमुडी’ ने 6.15 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में इसका 11 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 135.70 करोड़ रुपये हो गया है.
- वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 157.60 करोड़ रुपये हुई है.
‘आवारापन 2’ ने तीसरे मंडे कितनी की कमाई
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने भी तीसरे संडे को कमाई में तेजी दिखाई थी लेकिन तीसरे मंडे को वीकडेज होने के चलते इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड़ रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को ‘आवारापन 2’ ने 50 लाख रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में इसका 18 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 148.40 करोड़ रुपये हो गया है.
- वहीं इसकी भारत में ग्रॉस कमाई 176.90 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-‘धमाल 4’ से ‘गांधारी’ और ‘बिग बॉस 20’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 10 नई फिल्में-सीरीज
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने तीसरे मंडे कितना कमाया?
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी तीसरे मंडे को कमाई के लिए संघर्ष करती दिखी और इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड़ रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 75 लाख रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में इसका 18 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 116.75 करोड़ रुपये हो गया है.
- वहीं इसकी भारत में ग्रॉस कमाई 135.14 करोड़ रुपये हो गई है.
‘हनुमान अंश’ ने चौथे मंडे कितनी की कमाई?
जहां ‘आवारापन 2’ से ‘इरुमुडी’ सहित तमाम फिल्मों की कमाई में मंडे को मंदी देखी गई. वहीं ‘हनुमान अंश’ ने चौथे मंडे को भी जबरदस्त कलेक्शन किया. हालांकि चौथे संडे के मुकाबले इसके कलेक्शन में भी चौथे मंडे गिरावट आई है फिर भी 25वें दिन के हिसाब से इसने शानदार कमाई की है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड़ रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 25 दिन यानी चौथे मंडे को ‘हनुमान अंश’ ने 5.15 करोड़ रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में 25 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 45.28 करोड़ रुपये हो गया है.
- वहीं इसकी भारत में ग्रॉस कमाई 53.43 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-‘बंटवारा 1947’ के बाद अब सनी देओल ने शुरू की ‘एंटनी’ की शूटिंग, जानें- एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट