क्या पोस्टपोन हो गई रजनीकांत की जेलर 2? मेकर्स ने बताया सच

Spread the love

रजनीकांत की जेलर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. वहीं फैंस इसके सीक्वल का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’  अगले महीने दुनिया भर में रिलीज होगी. हालांकि हाल ही में रूमर्स फैल गए थे कि इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. वहीं अब मेकर्स ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बताया है.

‘जेलर 2’ क्या हो गई पोस्टपोन?
बता दें कि ‘जेलर 2’  काफी बड़े स्केल पर बन रही है लेकिन मेकर्स ने इसके प्रमोशन की स्ट्रैटजी को काफी शांत रखा, जिसकी वजह से रूमर्स फैले हुए हैं कि इसकी रिलीज में देरी हो सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अब इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और पक्का किया है कि ‘जेलर 2’ तय प्लानिंग के मुताबिक15 अक्टूबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी.  रिलीज की तारीख को कफर्म करने के लिए एक शानदार नया पोस्टर भी जारी किया गया है.

दरअसल इस फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सिने पिक्चर्स ने अपने इंस्टा पर ‘जेलर 2’ का नया पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में रजनीकांत काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. उनके बाथ में पिस्टल दिख रही है. इसी के साथ पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट 15 अक्टूर मेंशन है. 

पोस्टर के साथ कैप्शन में तमिल में लिखा गया है, “15 अक्टूहर अलप्पारा केलाप्पुरम”. इसका हिंदी में अर्थ हंगामा मचाना है. यानी ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में हंगामा मचाने आ रही है.  

 

 

ये भी पढ़ें:-‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, ‘धुरंधर’ से ‘छावा’ तक इन 10 फिल्मों को चटाई घूल

‘जेलर 2’ का गाना भी हो चुका है रिलीज
मेकर्स धीरे-धीरे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं.  हाल ही में पूर्णा और रजनीकांत वाला ‘अला बोलेलो’ गाना रिलीज किया गया. वहीं फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म होने के बाद फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं. रजनीकांत की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदेंहैं. 

‘जेलर 2’स्टार कास्ट
‘जेलर 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में  रजनीकांत के अलावा शिव राजकुमार, मोहनलाल, एस. जे. सूर्या, ऋतिक रोशन, राम्या कृष्णन, मिर्ना मेनन और योगी बाबू जैसे कई कलाकार शामिल हैं. सन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. 

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार, ‘टॉक्सिक’ ने भी दिखाई तेजी, जानें-‘आवारापन 2’-‘इरुमुडी’ का हाल

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *