क्या 4 जून को रिलीज नहीं होगी यश की ‘टॉक्सिक’? फिर टल गई रिलीज डेट? तारा सुतारिया ने बताई सच्चाई

Spread the love

यश की ‘टॉक्सिक’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. पहले ये 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर मेकर्स ने मिडिल ईस्ट टेंशन को देखते हुए इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी थी. वहीं अब रूमर्स फैले हुए हैं कि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज एक बार फिर टल गई है. ऐसे में फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इन अफवाहों का सच बताया है.

क्या फिर टल गई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट?
बता दें कि रूमर्स तेजी से फैल रहे थे कि यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में देरी हो सकती है और यह 4 जून को तय तारीख पर रिलीज नहीं होरी. हालांकि,  तारा सुतारिया ने अब इन अटकलों को खारिज करते हुए फिल्म के पोस्टपोन्ड होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है. दरअसल हाल ही में, तारा फिल्म मेकर फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में शामिल हुई थी और इस दौरान उन्होंने ‘टॉक्सिक’ की रिलीज़ डेट एक बार फिर आगे बढ़ने की अफवाहों को खारिज कर दिया. फराह के साथ बातचीत के बीच में, तारा ने कंफर्म किया कि फिल्म 4 जून, 2026 को ही रिलीज़ होगी.

‘धुरंधर 2’ से क्लैश होने वाली थी ‘टॉक्सिक’
केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के नारायण और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म पहले 19 मार्च को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी और रणवीर सिंह की आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ से क्लैश करने वाली थी. हालांकि, ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते फिल्म की रिलीज़ डेट 19 मार्च से बदलकर 4 जून कर दी गई थी.

टॉक्सिक के बारे में
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी हैं.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *