‘खलीफा’ से लेकर ‘इरुमुडी’ तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

Spread the love

अगस्त महीने का तीसरा हफ्ता साउथ फिलमों के लवर्स के लिए काफी शानदार रहने वाला है. दरअसल इस वीक साउथ की एक या दो नहीं बल्कि 7 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. ये सभी मूवीज अलग-अलग जॉनर की हैं.तो चलिए यहां इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रही साउथ फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

खलीफा: पार्ट 1
वैसाख  निर्देशित खलीफा: पार्ट 1 एक मलायलम एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश, मालविका शर्मा, इंद्रांस, रेन्जी पणिक्कर और मोहिनी अहम रोल में नजर आएंगें. वहीं फिल्म में मोहनलाल ने कैमियो किया है. ये फिल्म इस 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

राम इन लीला
राम इन लीला एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसका निर्देशन रामचन्द्रन कन्नन ने किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रियो राज, वर्तिका जैन, चेतन कदंबी, मुनीशकांत, मालविका अविनाश और दीपा वेंकट ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

ब्रह्म कमला
कन्नड़ की सोशल ड्रामा फिल्म ब्रह्म कमला को सिद्दू पूर्णचंद्र ने निर्देशित किया है. फिल्म में अधविथि शेट्टी, रुथु चैत्र, लोकेंद्र सूर्या, बाला राजवाड़ी, सिद्दू पूर्णचंद्र और प्रमिला सुब्रमण्यम ने अहम किरदार निभाए हैं. ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

अमीर लॉग
अमीर लॉग एक तेलुगू कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें हरि मुन्नांगी, ससिधर कोचरलकोटा, मनोज आवुला, वेधा जलंधर, रावण नित्तुरु और  साई योगी ने अहम रोल प्ले किया है.वहीं इसका निर्देशन  रमना रेड्डी सोमा द्वारा किया गया है. ये 21 अगस्त, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ेंः सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन

बेथलहम कुदुम्बा यूनिट
इस मलयालम भाषा की फिलम में निविन पॉली, ममिता बैजू, संगीत प्रताप, रोशन शनावास, मीनाक्षी रवींद्रन और विनय फोर्ट अहम भूमिका निभाते दिखेंगे. इसे गिरीश एडी ने निर्देशित किया है. इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को 21 अगस्त से थिएटर में देख सकते हैं.

खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

इरुमुडी
रवि तेजा स्टारर इरुमुडी का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार, बेबी नक्षत्र, अजय घोष और स्वासिका विजय शामिल हैं. ये तेलुगू एक्शन ड्रामा 21 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

मोधा राथिरी
मोधा राथिरी में ऋषिकांत, अनिशमा अनिलकुमार, ए. वेंकटेश, संगीता बालन और  भानुप्रिया ने काम किया है. इसे राजा करुप्पासामी ने निर्देशित किया है. ये एक कॉमेडी ड्रामा तमिल भाषा में बनी फिल्म है. ये भी 21 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

ये भी पढ़ें:-मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *