यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन जबरदस्त परफॉर्म किया है. निगेटिव से मिक्स्ड रिव्यू भी इस फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं डाल पाया और इसने देश और दुनियाभर में ओपनिंग डे पर तहलका मचा दिया. वर्ल्डवाइड तो इसने शाहरुख खान से लेकर प्रभास की ब्फल्मों को धूल ही चटा दी. चलिए यहां जानते हैं ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया और इसने किन-किन फिल्मो का रिकॉर्ड तोड़ा.
‘टॉक्सिक’ ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ के ओपनिंग?
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिर रिलीज के पहले दिन ‘टॉक्सिक’ ने 24 हजार 579 शो में भारत में 101.10 करोड़ की नेट कमाई की है.
- इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 101.10 करोड़ हुआ है.
- ओवरसीज में फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 20.00 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ दुनिया भर में इस फिल्म की पहले दिन की ग्रॉस कमाई 140.75 करोड़ रुपये हुई है.
ये भी पढ़ें:-टॉक्सिक’ने बिगाड़ा ‘आवारापन 2’ का खेल, 13वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
‘टॉक्सिक’ ने वर्ल्डवाइड शाहरुख खान की फिल्म को दी मात
वर्लडवाइड ‘टॉक्सिक’ ने 140.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ प्रभास की ‘आदिपुरुष’ (128.08 करोड़) और शाहरुख खान की ‘जवान’ (129.13 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, ये ‘देवरा’ (142.02 करोड़), ‘सालार’ (158.12 करोड़), ‘केजीएफ2’ (159 करोड़), ‘कल्कि 2898एडी’ (177.72 करोड़), ‘बाहुबली 2’ (217 करोड़), ‘आरआरआर’ (223 करोड़), ‘धुरंधर 2’ (₹226.60 करोड़) और ‘पुष्पा 2’ (275.01 करोड़) से पीछे रह गई.
ये हैं वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ओपनिंग वाली इंडियन फिल्में
- पुष्पा 2- 275.01 करोड़
- धुरंधर 2-226.60 करोड़
- आरआरआर-223 करोड़
- बाहुबली 2-217 करोड़
- कल्कि 2898एडी-177.72 करोड़
- सालार-158.12 करोड़
- केजीएफ2-159 करोड़
- देवरा- 142.02 करोड़
- टॉक्सिक-140.75 करोड़
- जवान-129.13 करोड़
- आदिपुरुष- 128.08 करोड़
‘टॉक्सिक’ के बारे में
गीतू मोहनदास निर्देशित ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया ने अहम रोल प्ले किया है. यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं.
यह फिल्म अपने इंटीमेट सीन और ऐसे दृश्यों की वजह से भी चर्चा में रही, जिनमें महिलाओं को तस्वीरों और डायलॉग के जरिए अच्छी तरह से नहीं दिखाया गया है. हालांकि सीबीएफसी ने बिना किसी कट के फिल्म को मंजूरी दी और इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया.
ये भी पढ़ें:-यश की ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे