यश की पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. फिल्म की शुरुआत तो धमाकेदार रही लेकिन फिर निगेटवि रिव्यू और खराब कहानी ने इसकी कमाई का बंटाधार कर दिया. दूसरे दिन से ही इसके कलेक्शन में गिरावट शुरू हो गई थी और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंडे को तो ये सिंगल डिजिट में ही सिमट गई. चलिए यहां जाने हैं कि गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई इस फिल्म ने सभी भाषाओं में सातवें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘टॉक्सिक’ ने सातवें दिन कितनी की कमाई?
‘टॉक्सिक’ फिलहाल यश की स्टार पावर की बदौलत ही सिनेमाघरों में चल रही है वरना इस फिल्म में दर्शक दिलचस्पी खो चुके हैं. इसकी हर दिन घटती कमाई इसका सबूत है. हालांकि फिर भी ये सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है.
गौरतलब है कि ‘टॉक्सिक’ ने 101.10 करोड़ की कमाई के साथ धमाकेदार ओपनिंग की थी. लेकिन फिर दूसरे दिन इसकी कमाई को तगड़ा झटका लगा और इसने 37.65 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 27.20 करोड़, चौथे जिन 25.15 करोड़, पांचवें दिन 23 करोड़ और छठे दिन 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं मंगलवार को यानी 7वें दिन इसकी कमाई में थोड़ी तेजी भी देखी गई.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहलं मंगलवार को 8.20 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ की भारत में 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 229.95 करोड़ रुपये हो गई है.
‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीक पर बनाया ये रिकॉर्ड
‘टॉक्सिक’ की कमाई बेशक घट रही है लेकिन इसका रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है. अब ये बॉलीवुड की कई फिल्मों के ओपनिंग वीक के कलेक्शन को पछाड़कर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 13वीं फिल्म बन गई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसने सुल्तान से लेकर छावा सहित कई फिल्मों के ओपनिंग वीक कलेक्शन को मात दी है.
ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
‘टॉक्सिक’ ने इन फिल्मों के ओपनिंग वीक कलेक्शन को दी मात ( बॉलीवुड हंगामा के आंकड़े)
- सुलतान- 229.16 करोड़
- छावा- 225.28 करोड़
- धुरंधर- 218.00 करोड़
- टाइगर जिंदा है- 206.04 करोड़
- संजू- 202.51 करोड़
- दंगल- 197.54 करोड़
- धूम 3- 188.99 करोड़
- टाइगर 3- 188.25 करोड़
- सिंघम अगेन- 186.60 करोड़
- बजरंगी भाईजान – 184.62 करोड़
‘टॉक्सिक’ के बारे में
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को सीबीएफसी से ‘ए’ रेटिंग मिली और इसे बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई है. भारत की आजादी के दौर में पुर्तगाली शासन वाले गोवा पर आधारित यह फिल्म एक ताकतवर गैंगस्टर के राइज और फॉल की कहानी है.
ये भी पढ़ें:-‘इरुमुडी’ ने रचा इतिहास, बनी साल की पहली 100% प्रॉफिट कमाने वाली तेलुगु फिल्म