‘टॉक्सिक’ से नहीं डरी ‘इरुमुडी’, बुधवार को भी की ताबड़तोड़ कमाई, 143.57% पहुंचा प्रॉफिट

Spread the love

बुधवार, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में यश की ‘टॉक्सिक’ ने एंट्री की. इस एक्शन क्राइम थ्रिलर के आने से जहां ‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ सहित कई फिल्मों की कमाई चौपट हो गई तो वहीं रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने तेलुगु मार्केट में टॉक्सिक के आने से शो की संख्या घटने के बावजूद बुधवार को  भी सॉलिड कमाई की. चलिए यहां  ‘इरुमुडी’ के 6ठे दिन की कमाई जानते हैं?

इरुमुडी’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. लेकिन 6ठे दिन इसके लगभग 1 हजार शो यश की नई रिलीज’टॉक्सिक’ को मिल गए. फिर भी, फिल्म ने जबरदस्त ऑक्यूपेंसी के साथ डबल डिजिट में कमाई की और 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. इसमें कोई दो राय नहीं है कि तेलुगु की यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को इसने 10.2 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की,
  • ये पांचवें दिन के 12.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.39% कम थी.
  • इसी के साथ ‘इरुमुडी’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 6 दिनों की नेट कमाई अब 85.25 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन अब 100.6 करोड़ रुपये हुआ है.
  • जिस रफ़्तार से फ़िल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह अगले दो दिनों में आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:-यश की ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

‘इरुमुडी’ ने 6 दिन में कितना कमा लिया प्रॉफिट?
‘इरुमुडी’ की रिलीज के 6 दिनों की कमाई शानदार है. ये हिट तो पहले ही हो चुकी थी वहीं अब ये सुपर हिट का टैग हासिल करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि  ‘इरुमुडी’ 35 करोड़ के बजट में बनी थी और अब तक इसने 85.25 करोड़ की नेट कमाई की है. यानी, सिर्फ़ 6 दिनों में इसने 50.25 करोड़ का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल किया है. जो कि 143.57% रिटर्न के बराबर है.

‘इरुमुडी’ को सुपर हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
‘सुपर हिट’ का दर्जा पाने के लिए ‘इरुमुडी’ को 150% रिटर्न हासिल करना होगा, जो 87.5 करोड़ की नेट कमाई पर मिलेगा. इसलिए, आज यानी सातवें दिन, यह फिल्म सुपर हिट का टैग हासिल कर लेगी. इसी के साथ देखन वाल बात होगी कि टॉक्सिक के आगे ये सातवें दिन कितनी कमाई कर पाएगी.

ये भी पढ़ें:-विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट अनआउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *