‘द पैराडाइज’ की मंडे को घटी कमाई, लेकिन बनी नानी की सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 5 दिनों का कलेक्शन

Spread the love

नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे ज्यादातर नेगेटिव रिव्यूज मिले, लेकिन फिर भी इसने अच्छी ओपनिंग की. फिर दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई बावजूद इसके इसने वीकेंड पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. चलिए यहां जानते हैं पहले मंडे यानी रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी की कमाई?
नानी की फ़िल्म ‘द पैराडाइज़’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की और नानी की फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी कमाई में तेजी दिखाई थी हालांकि, वीकडेज में एंट्री करते ही इस फिल्म के कलेक्शन में काफी मंदी आ गई है. सोमवार का दिन फ़िल्म के थियेटर में चलने के लिहाज़ से एक अहम परीक्षा थी लेकिन पांचवें दिन ये सिंगल डिजिट में सिमट गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘द पैराडाइज’ ने प्रीमियर शो से 11.60 करोड़ कमाए थे और पहले दिन इसने 34. 65 करोड़ कमाए.
  • फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ₹46.25 करोड़ की कमाई की, जो नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग थी.
  • शुक्रवार को यानी दूसरे फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और इसने 14.90 करोड़ कमाए.
  •  शनिवार को फिल्म ने फिर से रफ़्तार पकड़ी और 15.25 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं  रविवार को फिल्म ने 15.70 करोड़ कमाए.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार को 5.00 करोड़ कमाए, जो अब तक का इसका सबसे कम एक दिन का कलेक्शन है.
  •  इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 97.10 करोड़ हो गया है.

नानी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी

97.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, ‘द पैराडाइज’ भारत में नानी की अब तक की सबसे  ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘दसारा’ (81.93 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर टॉप पोजिशन हासिल की है. यह फ़िल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोलिंग और नेगेटिविटी को देखते हुए. आने वाले दिनों में इसके और भी कई रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है.

ये हैं भारत में नानी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (नेट)

  • द पैराडाइज – 97.10 करोड़ रुपये
  • दसारा – 81.93 करोड़ रुपये
  • HIT: द थर्ड केस – 80.97 करोड़ रुपये
  • ईगा – 65-70 करोड़ रुपये (अनुमानित)
  • सारिपोधा शनिवारम – 63.21 करोड़ रुपये

‘द पैराडाइज़’ के बारे में सब कुछ

‘द पैराडाइज़’ के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला हैं और इसे सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज़ और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसमें नानी, मोहन बाबू, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 1980 के दशक में नागरिकता के लिए संघर्ष करने वाले ‘सवारी’ नाम के एक कबीले की कहानी है. 

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *