धनुष की ‘ओम’ ने दुनियाभर में की धांसू ओपनिंग, ‘विश्वनाथ एंड संस’ के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

धनुष और ममूटी की फिल्म ‘ओम’ या ‘ऑपरेशन मोल’ ने शुक्रवार, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी. ‘रामायण’ की आंधी के आगे इस फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.इसके पहले दिन कई शो तो हाउसफुल रहे. इसी के साथ ‘ओम’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है? 

‘ओम’ ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ से की ओपनिंग? 
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन, ‘ओ.एम. ऑपरेशन मोल’ ने 6 हजार 628 शोज से घरेलू बाजार में कुल 17.70 करोड़ की नेट कमाई की. इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 20.55 करोड़ रुपये रहा. वहीं विदेशों में, फिल्म ने कुल 11.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसकी दुनिया भर का कुल ग्रॉस कमाई 31.55 करोड़ तक पहुंच गई है. 

2026 में वर्ल्डवाइड कॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में हुई शामिल
अगर दुनिया भर की कमाई को देखें, तो ‘OM’ 2026 में कॉलीवुड की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है. इसने ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में चौथी पोजिशन हासिल की है.  ‘OM’ से आगे सिर्फ रजनीकांत की ‘जेलर 2’, विजय की ‘जना नायकन’ और सूर्या की ‘सीन’ हैं. 

ये हैं 2026 में वर्ल्डवाइड कॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में

  • जेलर 2 – 127.45 करोड़
  • जना नायकन – 77.89 करोड़
  • सीन – 36.65 करोड़
  • OM – 31.89 करोड़
  • विश्वनाथ एंड संस – 30 करोड़

‘OM’ के बारे में 
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘OM’ को 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है. इतने बड़े बजट के साथ, यह धनुष और ममूटी के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है.राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित यह तमिल क्राइम ड्रामा सच्ची घटनाओं इंस्पायर है और इसकी कहानी लकड़ी की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है.

फिल्म में साई पल्लवी ने एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जिसे ममूटी के किरदार ‘सिया’ द्वारा चलाए जा रहे तस्करी के गिरोह को खत्म करने की जिम्मेदारी दी गई है. धनुष ने फिल्म में एक अंडरकवर पुलिस वाले की भूमिका निभाई है, जिसे ‘सिया’ का भरोसा जीतने के लिए भेजा जाता है. यह एक हाई-स्टेक्स एक्शन ड्रामा है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म वीकेंड पर धमाल मचा देगी. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *