धनुष की ‘ओम’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

Spread the love

ममूटी, धनुष और साई पल्लवी की फिल्म ‘ओम’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार परफॉर्म किया. लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को झटका लगा है. चलिए य़हां जानते हैं कि ‘ओम’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितनी कमाई की है? 

‘ओम’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन? 
राजकुमार पेरियासामी निर्देशित ‘ओम’ में पहली बार धनुष और ममूटी ने एक साथ स्क्री शेयर की है. इस कारण इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी. सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इसे देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े और इसी के साथ इसने 18.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ धमाकेदार ओपनिंग की. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में मंदी देखी गई और इसने 15.75 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 15.90 करोड़ रहा. लेकिन 23 नवंबर यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में 61% की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है और इसने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है,  

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 6.20 करोड़ रुपये की कमाई की
  • इसमें तमिल से इसने 4.10 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन से 1.75 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया. 
  • भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 64.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, 
  • जबकि विदेशों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये है, बता दें कि सोमवार को ओवरसीज से इसने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. 
  • वहीं इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 93.40 करोड़ रुपये हो गई है. 

धनुष की ‘कुबेरा’ से आगे निकली ‘ओम’
धनुष की हालिया रिलीज ‘कुबेरा’ ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार, 23 जून 2025 को भारत में 6.80 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी. वहीं इसकी चार दिनों की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 87.59 करोड़ रुपये थी. जबि ‘ओम’ ने इससे ज़्यादा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई दर्ज की है.  इस फ़िल्म की अब तक की कुल कमाई 93.40 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे यह चार दिनों की वर्ल्डवाइड तुलना में ‘कुबेरा’ से आगे निकल गई है. 

‘ओम’ के बारे में 
‘ओम’ को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है. वे ‘अमरन’ (2024) जैसी फिल्म के निर्देशक हैं, जो हाल के समय में तमिल सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है. ‘ओम’ में धनुष ‘पलानीवेल’ के किरदार में हैं, जो एक अंडरकवर ऑपरेटिव है. वह कानून लागू करने वाली एजेंसियों और एक ताकतवर अपराधी नेटवर्क के बीच चल रहे खतरनाक टकराव में फंस जाता है. उनके साथ ममूटी ‘बर्मा कार्तिकेयन’ की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी ‘नित्या रेड्डी’ के रोल में नजर आएंगी. फिल्म में श्रीलीला और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी अहम रोल में हैं. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *