धनुष और ममूटी की ‘ओम चैप्टर 1’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले ये फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज़ होने वाली थी. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ भी उसी दिन रिलीज हो री है. ऐसे में इस क्लैश से बचने के लिए धनुष की ‘ओम चैप्टर 1’ की रिलीज डेट टाल दी गई थी. वहीं मेकर्स ने अब इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. जानते हैं ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
‘ओम चैप्टर 1′ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने ‘ओम चैप्टर 1’ की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. ये फिल्म अब 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस घोषणा के साथ, टीम ने धनुष और ममूटी वाला एक नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें नई रिलीज डेट को कंफर्म किया गया है.
The Day for the Ultimate Strike is Here 💥#OM Hits theatres worldwide on November 20, 2026.
A @Rajkumar_KP Film.@dhanushkraja @mammukka @Sai_Pallavi92 @RTakeStudios @wunderbarfilms @SaiAbhyankkar #NaseeruddinShah @sreeleela14 @Shra2309 @azy905 @theSreyas @sandy_sashr… pic.twitter.com/I5GBoL4HJT
— Wunderbar Films (@wunderbarfilms) October 2, 2026
‘ओम चैप्टर 1′ के बारे में और जानकारी
‘ओम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें धनुष ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं मूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं. साई अभ्यंकर ने गाने और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है, और यह फिल्म दो-पार्ट वाली फ़्रैंचाइजी की पहली कड़ी होगी.
शुरुआत में इसे अक्टूबर में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन धनुष ने आधिकारिक तौर पर इसके टलने की बात कंफर्म की थी. एक्टर-प्रोड्यूसर ने बताया था कि यह फैसला ‘जेलर 2’ और सूर्या की फिल्म ‘सीन’ (जो 6 नवंबर, 2026 को रिलीज़ होने वाली है) के साथ बॉक्स ऑफिस पर कलैश से बचने के लिए लिया गया.
धनुष अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
धनुष जल्द ही डायरेक्टर तमिलरासन पचामुथु के साथ एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म में काम करने वाले हैं, जिसका टेंटेटिव नाम ‘D56’ है. उम्मीद है कि इस फिल्म में एक्टर एक जबरदस्त अवतार में नजर आएंगे और इसे 2027 की गर्मियों में रिलीज किया जाएगा. प्रीति मुकुंदन को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है, जबकि वदिवेलु और एसजे सूर्या अहम भूमिकाएं निभाएंगेय
एक्टर ने वेट्रिमरन के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म ‘तमिल मुरुगन’ की भी घोषणा की है. इसके अलावा, ऐसी खबरें हैं कि धनुष एक और एक्शन फिल्म के लिए डायरेक्टर शिवा के साथ फिर से काम कर सकते हैं.
ममूटी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं, ममूटी के अडूर गोपालकृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पदयात्रा’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने की उम्मीद है; इस फ़िल्म के जरिए वे 32 साल बाद साथ काम करेंगे. फिलहाल ममूटी अभी निथिश सहदेव के निर्देशन में बन रही फ़िल्म ‘मेला’ की शूटिंग भी कर रहे हैं. इसके बाद, वे डायरेक्टर खालिद रहमान के साथ ‘मट्टनचेरी माफ़िया’ पर काम करेंगे, जिसमें आसिफ अली और नास्लेन भी होंगे.