शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में काफी हलचल दिखी. दरअसल फ्राइडे को अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म के आते ही थिएटर में मौजूद एक हफ्ते पुरानी सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन और नानी की द पैराडाइज की कमाई को झटका लगा है. वहीं नई रिलीज के बावजूद हनुमान अंश की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है. चलिए यहां इन सभी की फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
दृश्यम 3 ने शुक्रवार को कितने करोड़ से की ओपनिंग
अजय देवगन की दृश्यम 3 का रिलीज से पहले ही काफी हाईप क्रिएट हो चुका था. फिल्म की तगड़ी प्री सेल हुई थी. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया,
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन दृश्यम 3 ने 66.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.
- हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.
द वन ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन ने अपने पहले हफ्ते में खूब दम दिखाया और इसकी फर्स्ट वीक का कलेक्शन 53.60 करोड़ रुपये रहा. हालांकि दूसरे फ्राइडे दृश्यम 3 के आते ही इसकी कमाई में मंदी देखी गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन ‘ द वन’ ने 3.40 करोड़ की नेट कमाई की है.
- इससे भारत में इसकी 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 57.00 करोड़ हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 67.74 करोड़ हुआ है.
द पैराडाइज ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
नानी की द पैराडाइज की कम्ई में पहले हफ्ते में हर दिन गिरावट देखी गई फिर भी इसने अपने एक्स्टेंडेड फर्स्ट वीक में 108.20 करोड़ की कमाई की. वहीं दृश्यम 3 की रिलीज का असर इसके 9वें दिन के कलेक्शन पर पड़ा.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द पैराडाइज ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2.5 करोड़ कमाए.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 9 दिनों की कुल नेट कमाई अब 110.60 करोड़ रुपये हो गई है.
हनुमान अंश ने 9वें फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश तो वाकई कमाल कर रही है. रिलीज के 8वें हफ्ते में इसका कुल कलेक्शन 29.20 करोड़ रहा. वहीं 9वें फ्राइडे को भी इसने करोड़ों में ही कमाई की है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 9वें फ्राइडे यानी 57वें दिन 2.35 करोड़ कमाए.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 57 दिनों की नेट कमाई अब 319.73 करोड़ रुपये हो गई है.