नीट पेपर लीक और एग्जाम में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में हो रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों को बॉलीवुड से साउथ तक के सेलेब्स का खूब सपोर्ट मिल रहा है. अब एक्ट्रेस ज्योतिका भी इस आंदोलन का समर्थन करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. अभिनेत्री ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की और कहा क वह जवाबदेही के पक्ष में हैं.
ज्योतिका ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
शनिवार को, ज्योतिका ने कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ सीजेपी नेतृत्व में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया. उन्होंने कथित नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की प्रदर्शनकारियों की मांग का भी समर्थन किया.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्हेंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की गई और देश भर के लोगों को एकजुट करने के लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) की तारीफ की. ज्योतिका ने अपने नोट में लिखा , “धर्मेंद्र प्रधान पद छोड़ें. इस्तीफ़ा दें. मैं छात्रों और हमारे देश के भविष्य के साथ खड़ी हूं! मैं जवाबदेही के साथ खड़ी हूं! मैं लोकतांत्रिक भारत के साथ खड़ी हूं! मैं सुधरी हुई शिक्षा व्यवस्था के साथ खड़ी हूं!”

ये भी पढ़ें:-‘सलमान खान डर गया…’, एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- ‘भाई से पंगा नहीं’
‘जेन ज़ी पर गर्व है’
उन्होंने अपने नोट में आगे लिखा, “सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके और सौरव दास, माओं के तौर पर हम चाहती हैं कि हमारे बच्चे आप जैसे बनें… बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात कहने के लिए ‘जेन ज़ी’ (Gen Z) पर गर्व है। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि साथ मिलकर ‘हम’ ही भारत हैं. दबाव को तोड़ने और हमें निडर बनाने के लिए धन्यवाद.”

ज्योतिका ने इस नोट को “जय हिंद” कैप्शन के साथ शेयर किया. बता दें कि ज्योतिका की शादी सूर्या से हुई है और उनके दो बच्चे हैं एक बेटी, दिया, और एक बेटा, देव.
कई सेलेब्स में स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
छात्रों के विरोध-प्रदर्शन अब एक देशव्यापी आंदोलन बन गए हैं. इस बीच, आलिया भट्ट, सलमान खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, सोनाक्षी सिन्हा, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अमोल पाराशर, स्वरा भास्कर और कई अन्य कलाकारों ने इन विरोध-प्रदर्शनों पर अपनी राय रखी है और छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है.
ये भी पढ़ें:-‘तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,’ स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन