प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब से शुरू होगी शूटिंग?

Spread the love

नाग अश्विन निर्देशित और प्रभास स्टारर माइथोलॉजिकल साइंस-फ़िक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’  बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. ये फिल्म अभी प्रोडक्शन स्टेज में हैं. इन सबके बीच फाइनली फिल्ममेकर ने ‘कल्कि 2898 एडी’  के दूसरे पार्ट के बारे में एक बड़ा अपडेट शेयर किया है.

कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे पार्ट पर आया बड़ा अपडेट
दरअसल इंडिया टुडे के साथ बातचीत में, नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. डायरेक्टर ने कहा मच अवेटेड सीक्वल की शूटिंग 2027 के बीच तक पूरी होने की उम्मीद है. नाग अश्विन ने कहा, “हम अगले महीने से रेगुलर शूटिंग शुरू कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले साल के बीच तक शूटिंग पूरी हो जाएगी.”

 

इस अपडेट से सीक्वल की प्रोडक्शन टाइमलाइन और साफ हो गई है.  जहां पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ‘कल्कि 2’ पर काम छोटे-छोटे शेड्यूल में शुरू हो चुका है, वहीं अश्विन के हालिया बयानों से यह क्लियर हो गया है कि रेगुलर और बड़े स्केल पर शूटिंग का दौर अक्टूबर में शुरू होने वाला है. 

कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 के बारे में
यह सीक्वल 2024 में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ की कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे. पहली फिल्म ने दर्शकों को एक ऐसी भविष्य की दुनिया से इंट्रोड्यूस कराया जिसमें साइंस फिक्शन और भारतीय पौराणिक कथाओं का ब्लेंड था.

‘कल्कि 2898 AD’ पार्ट 2 में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे मुख्य कलाकार फिर से नजर आएंगे, हालाँकि रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण इस सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी.

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे मंगलवार भी काटा गदर, बस 5 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

‘कल्कि 2898 एडी’ ने दो नेशनल अवॉर्ड किए हैं अपने नाम
बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दो सम्मान जीते हैं. इस फिल्म ने ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ और  ‘बेस्ट प्रोडक्शन डिजानन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं.

 

‘कल्कि 2898 एडी’ के बारे में
‘कल्कि 2898 एडी’ की बात करें तो इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दुलकर सलमान और दिशा पाटनी ने अहम रोल प्ले किया था. फिल्म की बॉक्स ऑफि कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 1,042 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को फिर दहाड़ी ‘हनुमान अंश’, जानें- ‘मिर्जापुर’ से ‘दायरा’ और ‘वाइब’ ने कितना किया कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *