‘दसारा’ के बाद नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की दूसरी फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने अपने पहले वीक में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लोगों से मिले-जुले रिएक्शन और मिले-जुले रिव्यू के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा परफॉर्म किया है और ये नानी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. हालांकि, यह अभी भी प्रभास की फ़िल्म ‘द राजा साब’ से पीछे है, जिसने अपने पहले हफ्ते में 130 करोड़ कमाए थे. चलिए यहां जानते हैं ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘द पैराडाइज’ की 7वें दिन कमाई कितनी रही?
‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड तक ठीक कमाई की लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में हर दिन मंदी देखी जा रही है. बता दें कि ‘द पैराडाइज़’ ने भारत में 34.65 करोड़ के साथ शुरुआत की थी. वहीं प्रीमियर शो से इसने 11.60 करोड़ कमाए थे. पहले शुक्रवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 14.90 करोड़ कमाए, लेकिन वीकेंड पर इसने अपनी रफ़्तार बनाए रखी. फिर तीसरे दिन इसने 15.25 करोड़ और चौथे दिन 15.70 करोड़ कमाए.
- सोमवार से इसके कलेक्शन में मंदी देखी जा रही है. इसने अपने 5वें दिन यानी पहले मंडे को 5 करोड़ कमाए. इसेके बाद छठे दिन यानी मंगलवार को इसने 4.40 करोड़ जोड़े.
- वहीं ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक ‘द पैराडाइज़’ ने बुधवार को रिलीज के 7वें दिन भारत में 3.40 करोड़ (नेट) कमाए.
- इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 7 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 104.90 करोड़ हो गया है.
‘द पैराडाइज’ बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी तेलुगु फिल्म
‘द पैराडाइज’ अब इस साल तेलुगु सिनेमा की टॉप 5 सबसे ज्यादा नेट कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्टमें शामिल हो गई है. ये साल 2026 में टॉलीवुड की पांचवीं ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है. नानी की पिछली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘दसारा’ (81.93 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि ‘द पैराडाइज़’ अपने दूसरे वीकेंड में कैसा परफॉर्म कर पाती है.
2026 की टॉप 5 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्में
- पेद्दी: 244.27 करोड़ रुपये
- माना शंकरा वारा प्रसाद गारू: 218.47 करोड़ रुपये
- इरुमुडी: 192.35 करोड़ रुपये
- द राजासाब: 146.04 करोड़ रुपये
- द पैराडाइज़: 101.5 करोड़ रुपये
‘द पैराडाइज’ के बारे में
‘द पैराडाइज’ में नानी के अलावा मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 1980 के दशक पर आधारित यह फिल्म ‘सवारी’ नाम की एक संघर्षरत जनजाति की कहानी है, जो सरकार से कानूनी मान्यता पाने और एक सामंती शासक के अत्याचारों के खिलाफ लड़ती है.