मंडे टेस्ट में ‘टॉक्सिक’ पास हुई या फेल? जानें-6ठे दिन का कलेक्शन

Spread the love

‘टॉक्सिक’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. कई बार देरी होने के बाद, यश के लीड रोल वाली और गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई यह फिल्म पिछले बुधवार यानी 26 अगस्त को फैन्स की बहुत ज्यादा उम्मीदों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पॉन्स ज्यादातर निगेटिव ही रहा. फैन्स इसकी बेतुकी कहानी और बहुत ज्यादा हिंसा से निराश हुए. हालांकि इसने जबरदस्त शुरुआत की लेकिन उसके बाद से इसकी कमाई हर दिन गिरती जा रही है. य़हां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंडे को कितनी कमाई की.

टॉक्सिक’ ने 6ठे दिन कितनी की कमाई?
यश की इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की. रिलीज के दिन पूरे भारत में इसने 101 करोड़ नेट की कमाई की थी. लेकिन दूसरे दिन से इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 37.65 करोड़ कमाए थे. कई लोगों को उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ; ‘टॉक्सिक’ ने शनिवार को 25.15 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ कमाए. हालांकि फिल्म ने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंडे को इसके कलेक्शन में भारी मंदी देखी गई यहां तक कि ये सिंगल डिजिट में सिमट गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंडे को सिर्फ 7.45 करोड़ कमाए हैं.
  • इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब तक 221.55 करोड़ हो गया है.

‘टॉक्सिक’ के बारे में सब कुछ
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई फ़िल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी ‘टॉक्सिक’ अपने  इंटीमेट सीन और ऐसे दृश्यों की वजह से चर्चा में रही है. 

गोवा में सेट की गई यह फिल्म राया नाम के एक ताकतवर गैंगस्टर की कहानी है, जो हिंसा और धोखे के जरिए अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा करता है. यह कहानी उसकी बहन गंगा के साथ उसके रिश्ते को भी दिखाती है, जिसका किरदार नयनतारा ने निभाया है. यश ने फिल्म में डबल रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:-‘बंटवारा 1947’ के बाद अब सनी देओल ने शुरू की ‘एंटनी’ की शूटिंग, जानें- एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *