रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, एक्टर बीजॉर्न बोले- बड़ा धमाका होने वाला है

Spread the love

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं. फैंस नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित इस फिल्म को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. फिल्म की जमकर एडवां बुकिंग भी हो रही है जिससे इसके ओपनिंग-डे पर शानदार परफॉर्म करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. इस बीच ‘जेलर 2’ का फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. जानते हैं ये कैसी फिल्म है?

‘जेलर 2’ का फर्स्ट रिव्यू हुआ आउट
बता दें कि एक्टर बीजॉर्न सुर्राओ ने ‘जेलर 2’ को लेकर हिंट दिया है, जिससे पता चलता है कि जब दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखेंगे तो उन्हें एक एक्साइटिंग पल देखने को मिलेगा. हालांकि ‘जेलर 2’ का पूरा रिव्यू अभी अवेलेबल नहीं है, लेकिन बीजॉर्न के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने फैन्स की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. रजनीकांत की इस फिल्म का हिस्सा बनने पर अपना उत्साह जाहिर करते हुए, एक्टर ने बिना कोई डिटेल बताए एक खास पल की ओर इशारा किया. उन्होंने लिखा, “मुझे कुछ ऐसा पता है जो आपको नहीं पता! साइलेंट संभवन होने वाला है. 15 अक्टूबर को आपको भी पता चल जाएगा!”

उन्होंने आगे कहा, “जेलर 2 का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हूं! आप लोगों के बड़े पर्दे पर इसे देखने का बेसब्री से इंतज़ार है. बस मज़ा ही मज़ा होगा!” उनकी बातों से फैन्स फिल्म में किसी सरप्राइज सीक्वेंस या यादगार पल के बारे में अंदाज़ा लगा रहे हैं. हालांकि, बीजॉर्न ने यह नहीं बताया है कि यह हिंट किस बारे में है.

 

रजनीकांत की ‘जेलर 2′ की एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक  ‘जेलर 2’ ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे इसकी ज़बरदस्त ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ गई हैं. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म रिलीज के बाद कैसा परफॉर्म कर पाती है.

‘जेलर 2′ के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ-साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मोहनलाल, शिवराजकुमार, सूरज वेंजारामूडु, एसजे सूर्या, विद्या बालन और विजय सेतुपति जैसे मशहूर कलाकार भी शामिल हैं. इस सीक्वल का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *