रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म का 8 दिनों का लंबा ओपनिंग वीक शानदार रहा है, दूसरे गुरुवार यानी 8वें दिन भी, यह बड़ी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से नीचे नहीं गिरी और इसकी कमाई शानदार रही. इसी के साथ ये रणबीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है.
‘रामायण’ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. हालांकि दिवाली का त्योहार खत्म हो गया है, लेकिन कुछ राज्यों में छुट्टियां अभी भी जारी है,जिससे फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है.फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 8वें दि भारत में 53.50 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट काई अब 564.60 करोड़ रुपये हो गई है.
‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ को दी मात
बता दें कि ‘रामायण’ने 8वें दिन 53.50 करोड़ की कमाई कर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ के दूसरे गुरुवार के 53 करोड़ के कलेक्शनको पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘रामायण’ने भारत में बॉलीवुड का सबसे बड़ा दूसरा गुरुवार दर्ज किया है.
‘रामायण’ बनी रणबीर कपूर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
रिलीज के 8 दिनों में 564.60 करोड़ की कमाई के साथ ‘रामायण’ भारत में रणबीर कपूर की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. इसने ‘एनिमल’ (554 करोड़) को पीछे छोड़कर टॉप पोजिशन पर कब्जा किया है. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए, अब यह कहा जा सकता है कि रणबीर भारत में अपनी पहली 1000 करोड़ (नेट) कमाने वाली फिल्म देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
भारत में रणबीर कपूर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में
- रामायण – 564.60 करोड़* (8 दिन)
- एनिमल – 554 करोड़
- संजू – 341.22 करोड़
- ब्रह्मास्त्र – 268 करोड़
- ये जवानी है दीवानी – 190.03 करोड़
- तू झूठी मैं मक्कार – 146 करोड़
- ऐ दिल है मुश्किल – 112.5 करोड़
- बर्फी – 112.15 करोड़
- राजनीति – 93.66 करोड़
- तमाशा – 67.26 करोड़