‘रामायण’ ने केरल में रचा इतिहास, बनी 50 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, जानें- 13 दिनों का कलेक्शन

Spread the love

रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ हिंदी में तो धमाल मचा रही है वहीं ये साउथ में भी गर्दा उड़़ा रही है. यहां तक कि ये केरल में भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसी के साथ  इसने रिलीज के 13 दिनों में केरल बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बना पाई है. यहां केरल में ‘रामायण’  की 13 दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

केरल में ‘रामायण’ ने 13 दिनों में कितनी की कमाई? 
‘रामायण’ केरल में बेहद शानदार परफॉर्म कर रही है. दरअसल टिकट खिड़की पर 13 दिन पूरे करते हुए ये फिल्म आधिकारिक तौर पर केरल बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है. इसके साथ ही, यह इतिहास की पहली और इकलौती ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने केरल के ’50 करोड़ क्लब’ में जगह बनाई है.  फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो केरल में ‘रामायण’ ने अपने पहले ग्यारह दिनों में 45.80 करोड़ की कुल कमाई की थी. इसके बाद सोमवार, 16 नवंबर को इसमें 3.36 करोड़ और जुड़ गए, जिससे कुल कमाई 49.16 करोड़ हो गई. वहीं 13वें दिन इसने 2.35 करोड़ कमाए. इसी के साथ केरल में ‘रामायण’ की 13 दिनों की कुल कमाई 51.51 करोड़ रुपये हो गई है, 

 ‘रामायण’ अब केरल में 75 करोड़ से ज्यादा की कुल कमाई करने की ओर मजबूती से बढ़ रही है. 

‘रामायण’ ने केरल में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
‘रामायण’ से पहले, बॉलीवुड की कोई भी फिल्म केरल में 20 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाई थी. इससे पहले, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के नाम केरल में बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था, जिसने कुल 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.  ‘रामायण’ ने न केवल इस रिकॉर्ड को तोड़ा है, बल्कि इसे लगभग 160% के अंतर से पीछे छोड़ दिया है (और यह आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है). 

यश ने केरल में बेंचमार्क किया सेट
हालांकि यह उपलब्धि रणबीर कपूर और पूरे हिंदी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव है, लेकिन ‘रॉकिंग स्टार’ यश केरल के असली बॉक्स ऑफिस सम्राट बनकर उभरे हैं. उन्होंने एक ऐसी रेयर उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक किसी अन्य भारतीय अभिनेता को नहीं मिल पाई है. वे भारत के इकलौते ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्होंने दो बिल्कुल अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज की फिल्मों के जरिए केरल में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है. 

बता दें कि यश ने सबसे पहले 2022 में प्रशांत नील की ‘KGF: चैप्टर 2’ के साथ केरल के बॉक्स ऑफ़िस पर एक नया बेंचमार्क सेट किया था.  यह राज्य में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बनी थी! चार साल बाद, ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर (भगवान राम) के साथ रावण के किरदार में यश के शानदार अभिनय ने बॉलीवुड को केरल में 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करने वाली पहली फिल्म दिला दी है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *