‘रामायण’ ने 11वें दिन लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ बनी दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Spread the love

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद इसने दूसरे वीकेंड पर भी टिकट खिड़की पर तबाही मचा दी है और धमाकेदार कलेक्शन किया है. चलिए यहां जानते हैं ‘रामायण’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है? 

‘रामायण’ ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन? 
‘रामायण’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे शनिवार को इसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. अब निर्देशक नितेश तिवारी की इस पौराणिक महागाथा ने दूसरे संडे यानी 15 नवंबर को भी छप्परफाड़ कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘रामायण’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 760.60 करोड़ रुपये हो गया है. 

दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी ‘रामायण’
‘रामायण’ ने दूसरे संडे भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. 75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ये दूसरे संडे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसी के साथ इसने धुरंधर 2 के (63 करोड़), धुरंधर (58 करोड़), स्त्री 2 (42.4 करोड़) की दूसरे संडे की कमाई को पीछे छोड़ दिया है और लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है. 

ये हैं दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई कने वाली बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में

  1. रामायण- 75 करोड़
  2. धुरंधर 2: 63 करोड़
  3. धुरंधर: 58 करोड़
  4. स्त्री 2: 42.4 करोड़
  5. छावा: 40 करोड़
  6. गदर 2: 38.9 करोड़
  7. जवान: 34.26 करोड़
  8. एनिमल: 33.53 करोड़
  9. दंगल: 30.69 करोड़
  10. सैयारा: 30 करोड़

 ‘रामायण’ बनने वाली है भारत की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
‘रामायण’ ने रिलीज के 11 में दिन धांसू कमाई की है. ये 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी के साथ ये  राम चरण और जूनियर एनटीआर की ‘आरआरआर’  के  772 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने से इंचभर दूर है और इसी के साथ ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन जाएगी. इसके लिए इसे बस 12 करोड़ और कमाने होंगे और दूसरे मंडे को फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी.. 

ये हैं भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में (नेट कलेक्शन)

  • पुष्पा 2 – 1265.97 करोड़
  • धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़
  • बाहुबली 2 – 1031 करोड़
  • धुरंधर – 894.49 करोड़
  • KGF चैप्टर 2 – 859.7 करोड़
  • RRR – 772 करोड़
  • रामायण – 760.60 करोड़
  • कल्कि 2898 AD – 653.21 करोड़
  • जवान – 640.42 करोड़
  • स्त्री 2 – 627.5 करोड़

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *