विनायक चतुर्थी पर धनुष-ममूटी की ‘ओम’ का नया पोस्टर रिलीज, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से करेगी क्लैश

Spread the love

धनुष और ममूटी ‘ओम चैप्टर वन – उधिरम: द ब्लड वुड’ में साथ नजर आएंगे. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं  विनायक चतुर्थी के त्योहार के मौके पर मेकर्स ने इस अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है.

ओम’ का पोस्टर रिलीज
‘ओम चैप्टर वन – उधिरम: द ब्लड वुड’ के पोस्टर में धनुष मैरून पोलो टी-शर्ट और डार्क ट्राउजर पहने हुए, हाथ फैलाकर खड़े हैं और उनके आस-पास लोग जश्न मना रहे हैं. बैकग्राउंड में भगवान विनायक की एक बड़ी और रोशन तस्वीर है जिसमें वे परशु और मोदक लिए हुए हैं, जिससे पोस्टर को एक खास त्योहार जैसा लुक मिलता है.

 

ये भी पढ़ें:-यश और कियारा की Toxic ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

ओम’ कब होगी रिलीज?
‘ओम’ के टलने की खबरों और अटकलों के बीच, मेकर्स ने फिल्म की थिएटर रिलीज की तारीख को फिर से कन्फर्म किया है. विनायक चतुर्थी का पोस्टर शेयर करते हुए टीम ने लिखा, “जब हम ओम कहते हैं, तो यह हमेशा एक दिव्य जश्न का मौका होता है. आप सभी को विनायक चतुर्थी की शुभकामनाएं. 16 अक्टूबर से सिनेमाघरों में.” इस कंफर्मेशन के साथ ही फेस्टिव सीजन में बॉक्स-ऑफिस पर एक बड़ी टक्कर की तैयारी भी हो गई है.

धनुष-ममूटी की ओम रजनीकांत की जेलर से करेगी क्लैश
बता दें कि 16 अक्टूबर को रिलीज होने के कारण ‘ओमा’ का क्लैश रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ से होगा, जो एक दिन पहले 15 अक्टूबर को थिएटर में आएगी. इस टकराव को लेकर फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट है. बता दें कि रजनीकांत नेल्सन की एक्शन फ्रैँचाइजी के लीड स्टार के तौर पर वापसी कर रहे हैं, जबकि ‘ओम’ में धनुष और मलयालम सुपरस्टार ममूटी एक अलग तरह की बड़े पैमाने की फ़िल्म में साथ नजर आएंगे

‘ओम’ की कास्ट और क्रू
राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित, ‘ओम’ उनकी फ़िल्म ‘आमरन’ की सक्सेस के बाद पहली फ़िल्म हैय इस फिल्म में ‘मारी 2’ के बाद धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी फिर से साथ नजर आएगी. ममूटी कार्तिकेय का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें एक इंटरनेशनल स्मगलर बताया गया है, जबकि श्रीलीला, इंद्रन्स और नसीरुद्दीन शाह भी कास्ट का हिस्सा हैं. यह प्रोजेक्ट दो पार्ट्स वाली फिल्म के तौर पर प्लान किया गया है, जिसके पहले भाग की टैगलाइन ‘उधिराम द ब्लड वुड’ है.

ये भी पढ़ें:-दूसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने काट दिया बवाल, जानें- 200 करोड़ छूने से है कितनी दूर?

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *