5 June Theatre Release: इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर होगा महाक्लैश, रिलीज हो रही ‘पेड्डी’ से ‘बंदर’ तक ये 5 धमाकेदार फिल्में

Spread the love

जून के पहले हफ्ते के पहले फ्राइडे को सिनेमाघरों में कई फिल्में धमाल मचाने आ रही हैं. इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं जिनकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यानी इस 5 जून को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का बड़ा क्लैश होने वाला है. चलिए यहां इन नई रिलीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

पेड्डी
राम चरण की पेड्डी साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जाह्नवी कपूर ने भी लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म में राम चरण एक एथलिट के किरदार में नजर आएंगे. बूची बाबू सना निर्देशित ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्राइडे से एक दिन पहले 4 जून यानी गुरुवार को रिलीज हो रही है. इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म करने की उम्मीदे हैं.

5 June Theatre Release: इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर होगा महाक्लैश, रिलीज हो रही 'पेड्डी' से 'बंदर' तक ये 5 धमाकेदार फिल्में

बंदर
बॉबी देओल की बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक स्ट्रग्लिंग टीवी आर्टिस्ट समीर मेहरा की कहानी है, जिसकी लाइफ में उसकी एक्स गर्लफ्रेंड द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद तूफान आ जाता है.

5 June Theatre Release: इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर होगा महाक्लैश, रिलीज हो रही 'पेड्डी' से 'बंदर' तक ये 5 धमाकेदार फिल्में

है जवानी तो इश्क होना है
इस साल की सबसे मच अवेटेड कमर्शियल एंटरटेनिंग फिल्मों में से एक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’. इसमें वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है. उम्मीद है कि यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और क्लासिक बॉलीवुड मनोरंजन का बेहतरीन ब्लेंड पेश करेगी. ये फिल्म भी 5 जून को रिलीज हो रही है.

5 June Theatre Release: इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर होगा महाक्लैश, रिलीज हो रही 'पेड्डी' से 'बंदर' तक ये 5 धमाकेदार फिल्में

ये भी पढ़ें:-Drishyam 3 BO Day 12: ‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे मंडे आई गिरावट, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ा कमाल

मास्टर ऑफ द यूनिवर्स
मास्टर ऑफ द यूनिवर्स एक सुपरहीरो फिल्म है. इसे ट्रेविस नाइट ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म भी 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. ये लाइव-एक्शन फीचर फिल्म ही-मैन और एटरनिया के लिए उसकी लीजेंडरी लड़ाई पर बेस्ड है. 

5 June Theatre Release: इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर होगा महाक्लैश, रिलीज हो रही 'पेड्डी' से 'बंदर' तक ये 5 धमाकेदार फिल्में

स्कैरी मूवी
वेयन्स ब्रदर्स और रिक अल्वारेज़ द्वारा को-राइट यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म मॉर्डन हॉरर सिनेमा और “कैंसल कल्चर” पर तंज करती है. ये भी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 

5 June Theatre Release: इस फ्राइडे बड़े पर्दे पर होगा महाक्लैश, रिलीज हो रही 'पेड्डी' से 'बंदर' तक ये 5 धमाकेदार फिल्में

ये भी पढ़ें:-‘अकाउंट में थे सिर्फ 84 रुपये, बैंक के आगे टेकता था माथा’, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से पहले इस एक्टर का था ऐसा हाल

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *