Box Office: बुधवार को भी ‘जेलर 2’ का रहा जलवा, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ के आगे ‘दृश्यम 3’ का दिखा दम, जानें- कलेक्शन

Spread the love

मंगलवार, को दशहरा के मौके पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी रौनक देखने को मिली, क्योंकि इस त्योहार की वजह से देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ  रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ से लेकर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’, ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’, ‘नई नवेली’ और ‘रणबाली’ जैसी फिल्मों की कमाई में तेजी देखी गई थी. वहीं बुधवार, 21 अक्टूबर को इन  फिल्मों की कमाई में फिर मंदी दर्ज की गई है. चलिए यहां जानते हैं बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की?

‘जेलर 2′ ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर ‘जेलर 2’ ने अपने छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 45.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.

  •  वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को 28.15 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 317.20 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दृश्यम 3′ ने तीसरे बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते में होने के बावजूद दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 19वें दिन भारत में 6.25 करोड़ रुपये की शानदार  कमाई की थी.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 2.65 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में ‘दृश्यम 3’ की 20 दिनों की नेट कमाई अब 359.75 करोड़ रुपये हो गई है.

राणाबाली ने बुधवार को कितना कमाया?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ की कमाई में भी रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को थोडी तेजी देखी गई थी और इसने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राणाबाली’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 42.05 करोड़ रुपये हो गई है.

प्रहार ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
राजकुमार राव की फिल्म  ‘प्रहार’ को भी दशहरे की छुट्टी का फायदा मिल था और इसने मंगलवार को 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि बुधवार को एक बार फिर इसकी कमाई में मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 15.95 करोड़ रुपये हो गई है.  

नई नवेली ने बुधवार को कितना कमाया
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ‘नई नवेली’ ने भी मंगलवार को अच्छा कलेक्शन किया था. इसने 5वें दिन 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 6 दिनों की नेट कमाई अब 20.65 करोड़ रुपये हो गई है.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *