Box Office: मंगलवार को ‘रामायण’ का बजा डंका, ‘ओम’ की घटी कमाई, जानें- ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने कितनी की कमाई

Spread the love

मंडे को सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई थी. लेकिन मंगलवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर काफी रौनक दिखी. इसी के साथ नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ की कमाई में तेजी देखी गई. चलिए यहां धनुष की फिल्म ‘ओम’ से लेकर जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने मंगलवार को कितनी कमाई की है? 

‘रामायण’ ने तीसरे मंगलवार कितनी की कमाई? 
रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ ने तीसरे मंडे को 12.70 करोड़ कमाए थे लेकिन तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 17.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘रामायण’ की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 972.95 करोड़ रुपये हो गई है.

‘ओम’ ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?  
धनुष और ममूटी की ‘ओम’ की कमाई में रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को बड़ी मंदी देखी गई और इसने 5.40 करोड़ कमाए. वहीं मंगलवार को भी ‘ओम’ की कमाई में गिरावट देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 5.40 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ ‘ओम’ की 5 दिनों की नटे कमाई अब 61.45 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने मंगलवार को कितना कमाया?
जापानी मॉनस्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने मंडे को 40 लाख रुपये की कमाई की थी. वहीं मंगलवार को इसकी कमाई में मामूली तेजी देखी गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 55 लाख रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 3.90 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘सीन’ ने तीसरे मंगलवार कितनी कमाई की? 
सूर्या की ‘सीन’ ने तीसरे मंडे यानी 18वें दिन  57 लाख रुपये की कमाई की थी. वहीं 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई अब 151.70 करोड़ रुपये हो गई है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *