Dacoit BO Day 5: 27 दिन पुरानी ‘धुरंधर 2’ के आगे ‘डकैत’ का बिगड़ा सारा खेल, नहीं कर पा रही बंपर कमाई, जानें- 5 दिनों का टोटल कलेक्शन

Spread the love

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘डकैत’ को रिलीज के बाद मिला-जुला रिव्यू मिला और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ठीक-ठाक रही. हालांकि पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन इसने अपनी रफ्तार बरकरार रखी और अब यह ‘हिट: द सेकंड केस’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने के करीब पहुंच रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘डकैत’ ने रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

डकैत’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ के साथ ठीक-ठाक शुरुआत की थी. उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी. शनिवार को इसने 6.85 करोड़ जुटाकर थोड़ा उछाल भी दिखाया लेकिन रविवार को ये बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई और इसने 6.40 करोड़ ही कमाए. फिर पहले मंडे को भी इसके कलेक्शन को बड़ा झटका लगा और ये बस 2.30 करोड़ ही कमा पाई. हालांकि मंगलवार को इसने फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ाई है.

  • सैकनिल्क के मुताबिक ‘डकैत’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 3 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘डकैत’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 25.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘डकैत’ की राह में रोड़ा बन रही है ‘धुरंधर 2’
बता दे कि रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है और हाल ही में रिलीज हुई ‘डकैत’ को पीछे छोड़ रही है. यहां तक कि चौथे मंगलवार को जहां ‘डकैत’ ने 3 करोड़ कमाए तो वहीं 27 दिन पुरानी ‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंगलवार को भी 7.05 करोड़ कमाए हैं. यानी ये अब भी नई रिलीज ‘डकैत’ से दुगनी से ज्यादा कमाई कर रही है.

अदिवी की ‘हिट: द सेकंड केस’ को मात देने वाली है डकैत
‘डकैत’ बेशक बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई नहीं कर पा रही है लेकिन ये अदिवी शेष की पिछली फिल्म ‘हिट: द सेकंड केस’ से बेहतर परफॉर्म कर रही है, जिसने भारत में 25.92 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. सी रफ्तार से चलते हुए, डकैत बुधवार को अदिवी की पिछली फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर सकती है. हालांकि, इसके लिए 50 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल लग रहा है क्योंकि धुरंधर 2 से मुकाबला कर रही इस फिल्म को अब शुक्रवार से अक्षय कुमार की भूत बंगला से भी टक्कर लेनी पड़ेगी. जिसके आने के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ेगा.

‘डकैत’ के बारे में
शैनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही प्रकाश राज, सुनील, ज़ैन मैरी खान और अतुल कुलकर्णी सहायक भूमिकाओं में हैं. 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *