Drishyam 3 BO Day 11: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड पर मचाया धमाल, धुआंधार छापे करोड़ों, अब शतक लगाने से है इंच भर दूर

Spread the love

मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी है और ये सस्पेंस थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना रही है. इस फिल्म से एक बार फिर मोहनलाल ने अपने जॉर्जकुट्टी के किरदार में वापसी कर दर्शको का दिल जीत लिया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार परफॉर्म किया था.चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितनी कमाई की है?

‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन?
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए है. इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक के तौर पर अपनी जगह बनाती दिख रही है. इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 81.95 करोड़ की कमाई की थी.

  • इसके बाद 9वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने 4.30 करोड़ की कामाई की थी. वहीं 10वें दिन फिल्म ने 5.10 करोड़ कमाए थे.
  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 5.35 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल कमाई अब 96.70 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दृश्यम 3’ 100 करोड़ से कितनी दूर? 
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 11 दिनों में घरेलू बाजार में 96.70 करोड़ की कमाई कर ली है. अब ये भारत में शतक लाने से बस 3.20 करोड़ रुपये और दूर है. उम्मीद है कि दूसरे मंडे को ‘दृश्यम 3’ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. 

दृश्यम 3′ ने 11वें दिन वर्ल्डवाइड किती की कमाई?
‘दृश्यम 3’ को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रह है. इस फिल्म ने विदेशों में कुल 113.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 225.95 करोड़ रुपये हो गया है.

दृश्यम के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम 3 में मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी के रूप में अपनी आइकॉनिक भूमिका को दोहराया है. फिल्म में सिद्दीकी, आशा शरथ, मीना, अंसिबा हसन और एस्तेर अनिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *