मोहनलाल और जीतू जोसेफ की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की और फिर दूसरे दिन भी इसने धूम मचाई. अब ओपनिंग वीकेंड पर तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?
‘दृश्यम 3′ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन किया है? (Drishyam 3 Box Office Collection Day 4)
मेगा स्टार मोहनलाल और फिल्म मेकर जीतू जोसेफ की जोड़ी एक बार फिर सिनेमा में धूम मचा रही है. इनकी फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने अपने पहले दिन ही सिनेमाघरों में जबरदस्त परफॉर्म करते हुए साबित कर दिया था कि ये अभी थमने वाली नही है. जबरदस्त उम्मीदों, शानदार बुकिंग और क्रिटिक्स के बेहतरीन रिव्यू के चलते फिल्म अपने पहले वीकेंड में सिनेमाघरों की बादशाह बन गई है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.85 करोड़ से ओपनिंग की थी.
- दूसरे दिन इसने 11.05 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 13.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को भारत में 13.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो तीसरे दिन के 13.70 करोड़ रुपये से 1.8% ज्यादा है.
- इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 54.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि चार दिनों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 63.34 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.
ओवरसीज में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है ‘दृश्यम 3′
बता दें कि इस फिल्म ने चौथे दिन विदेशों में 13 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 78 करोड़ रुपये हो गया. गल्फ रीजन, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और अन्य इंटरनेशनल रीजन में दर्शकों के मजबूत सपोर्ट ने फिल्म को भारत के बाहर स्पीड नाए रखने में मदद की है. बता दें कि ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चार दिनों के भीतर ही दुनिया भर में 141.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम थ्रीक्वल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं. इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है.