इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रोमांस, सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मौजूद हैं. इनमें नई रिलीज ‘चांद मेरा दिल’ और मोहनलाल की दृश्यम 3 से लेकर कुछ हफ्ते पुरानी करुप्पु, पति पत्नी और वो के अलावा धुरंधर 2 शामिल हैं. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों में से किसने 24 मई, 2026 यानी संडे को बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.
चांद मेरा दिल ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ दर्शकों पर अब अपनी छाप छोड़ती नजर आ रही है. फिल्म की कहानी और गाने दर्शकों द्वारा खूब सराहे जा रहे हैं. बतादें कि धीमी शुरुआत के बाद, फिल्म अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. पहले रविवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये कमाए, जो शुरुआती तीन दिनों में इसका अब तक का सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन है. इससे पहले, शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ चांद मेरा दिल ने अपने पहले तीन दिनों में कुल 11.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
दृश्यम 3 ने संडे को कितनी की कमाई?
मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है. रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन 13.95 करोड़ रुपये कमाए. इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 13.70 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह, दृश्यम 3 ने अपने शुरुआती चार दिनों में भारत में कुल 54.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
करुप्पु ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
सूर्या और तृषा की फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर राज रही है. पहले हफ्ते में धमाकेदार कलेक्शन करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी इसने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. बता दें कि अपने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये कमाए. इस बीच, फिल्म का इन 10 दिनों का कुल कलेक्शन 148.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म अब बहुत जल्द 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है.
ये भी पढ़ें:-‘अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो…’ सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
पति पत्नी और वो दो ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में दर्शकों को कॉमेडी की डोज मिल रही है, हालांकि धीरे-धीरे ही सही, क्योंकि फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर काफी स्लो स्पीड से बढ़ रही है. बता दें कि 10वें दिन, रविवार को, फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए. इससे पहले, शनिवार को, फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये था. इस तरह, 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 36.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है
कृष्णावतारम: भाग 1 ने तीसरे संडे कितन की कमाई?
भगवान कृष्ण के दिव्य कारनामों को दर्शाने वाली फिल्म ‘कृष्णावतारम: भाग 1’ रिलीज के तीसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन, यानी तीसरे रविवार को,अपनी कमाई में 2.39 करोड़ रुपये और जोड़ लिए. इसी के साथ इसका अब तक, का कुल कलेक्शन 28.88 करोड़ रुपये हो गया है.
राजा शिवाजी ने चौथे संडे कितनी की कमाई?
रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. ये फिल्म लगातार बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित कर रही है. अपने चौथे संजे, यानी 24वें दिन, फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह, इन 24 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 92.07 करोड़ रुपये हो गया है.