Drishyam 3 Worldwide Lifetime Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की वर्ल्डवाइड कितनी रही लाइफटाइम कमाई? कितने बनाए रिकॉर्ड्स? जानें-यहां

Spread the love

मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर ड्रामा, ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरो में अच्छा परफॉर्म किया. वहीं वर्ल्डवाइड ये अपना थिएट्रिकल रन खत्म कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं जीतू जोसेफ निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में कितनी लाइफटाइम कमाई की है?

‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड कितनी की लाइफटाइम कमाई?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 237.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म के इस कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा विदेशों से आया है. बता दें कि मोहनलाल की इस फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट से लगभग 11.47 मिलियन USD (109.50 करोड़ रुपये) कमाए, जिसमें से अकेले मिडिल ईस्ट से 6.51 मिलियन यूएसडी  की कमाई हुई. यह इसकी कुल विदेशी कमाई का 55 प्रतिशत है।

‘दृश्यम 3’ ने भारत में कितनी की लाइफटाइम कमाई?
जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अकेले भारत में लगभग 128.10 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 90.25 करोड़ रुपये केरल से आए, जबकि बाकी भारतीय मार्केट से लगभग 37.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई. उम्मीद थी कि यह केरल में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

ये भी पढ़ें:-The Odyssey BO Day 1 Prediction: पहले दिन ‘ओपनहाइमर’ को मात दे सकती है ‘द ओडिसी’? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

‘दृश्यम 3’ ने देश और दुनियाभर में क्या-क्या रिकॉर्ड बनाए?
बावजूद इसके ‘दृश्यम 3’ केरल और विदेशों, दोनों जगह मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई है. अपने होम स्टेट में, यह फिल्म अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रही है. ये ‘वाझा 2’, ‘लोकाह चैप्टर वन: चंद्रा’ और ‘थुडारम’ से पीछे रही. इसके अलावा, यह विदेशों में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अब तक की चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म बनी है.

ओटीटी पर आ गई है ‘दृश्यम 3’
मोहनलाल की  मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी है. ये मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में दुनिया भर में स्ट्रीम हो रही है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. हालांकि अभी हिंदी वर्जन स्ट्रीम नहीं किया गया है.

 

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए ‘ओ रोमियो’ के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *