मई के पहले शुक्रवार को बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं. इनमें ‘राजा शिवाजी’, ‘एक दिन’, मोहनलाल और ममूटी की ‘पैट्रियट’ और ऐनी हैथवे और मेरिल स्ट्रीप की मच अवेटेड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ शामिल है.
एक ही दिन इतनी फिल्मों के रिलीज होने से दर्शकों को ऐतिहासिक ड्रामा, रोमांस, एक्शन और इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट का ब्लेंड मिला. वहीं इन नई फिल्मों की भीड़ के बीच 15 दिन पुरानी भूत बंगला और 44 दिन पुरानी धुरंधर 2 ने भी खूब जलवा दिखाया. इसी के साथ चलिए जानते हैं कि 1 मई, 2026 यानी फ्राइडे को इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
‘राजा शिवाजी’ ने फ्राइडे को कितन कलेक्शन किया?
ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और 6,192 शो में 11.35 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन मराठी वर्जन में 68% की हाई ऑक्यूपेंसी दर्ज की, और शाम के शो में तो इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 75.71% का रिस्पॉन्स मिला. वहीं दूसरी ओर, फिल्म के हिंदी वर्जन की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 4,251 शो में 16% रही. इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और इसमें संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन जैसे सितारों के साथ-साथ सलमान खान भी कैमियो रोल में हैं.
‘एक दिन’ ने शुक्रवार को कितना कमाया?
जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई. ये फिल्म ओपनिंग डे पर एक करोड़ की कमाई भी नहीं कर सकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इसने भारत में पहले दिन 0.81 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. सुनील पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 14% रही.
‘पैट्रियट’ ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
मच अवेटेड मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पैट्रियट’, में सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी की जोड़ी है. इस फिल्म ने भारत में 2,636 शो में 9.80 करोड़ रुपये कमाए.जबकि ओवरसीज में इसने 18 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 29. महेश नारायणन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा, कुंचको बोबन और फहद फासिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें:-EK Din BO Day 1:’राजा शिवाजी’ के आगे पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने फ्राइडे को कितनी की कमाई?
2006 में आई फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा की मच अवेटेड सीक्वल, द डेविल वियर्स प्राडा 2, आखिरकार 20 साल बाद 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. डेविड फ्रैंकल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ओरिजनल फिल्म की तिकड़ी, मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एवरेज शुरुआत की और 1,644 शो में 3.80 करोड़ रुपये कमाए. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 6.57 करोड़ रुपये है, जबकि कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब तक 5.50 करोड़ रुपये हैमई के पहले शुक्रवार को बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं. इनमें ‘राजा शिवाजी’, ‘एक दिन’, मोहनलाल और ममूटी की ‘पैट्रियट’ और ऐनी हैथवे और मेरिल स्ट्रीप की मच अवेटेड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ शामिल है.
‘भूत बंगला’ ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
नई रिलीज फिल्मों के आगे भी ‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को कमाल किया और अपने कलेक्शन में तेजी भी दिखाई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबित भूत बंगला ने 4807 शो में 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 157.55 करोड़ और नेट कलेक्शन 132.65 करोड़ हो गया है. ओवरसीज में फिल्म ने 15वें दिन 1.25 करोड़ की नेट कमाई की जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन अब तक 53.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 211.05 करोड़ हो गया है.
धुरंधर 2 ने 7वें फ्राइडे कितनी की कमाई
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर सातवें हफ्ते में पुहंच चुकी है और ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. यहां तक की नई रिलीज फिल्मों की भीड़ में भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 ने 851 शो में 44वें दिन 1.05 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1359.83 करोड़ और नेट कलेक्शन 1136.14 करोड़ हो गया है. ओवरसीज में फिल्म ने 44वें दिन 0.25 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 425.40 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब 1785.23 करोड़ हो गई है.
ये भी पढ़ें:-Patriot OTT Release: मोहनलाल-ममूटी की ‘पैट्रियट’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल