जब मलयालम सिनेमा के तीन दिग्गज ममूटी, मोहनलाल और फहद फासिल एक साथ बड़े पर्दे पर आए हैं तो रिकॉर्ड टूटना तय है. इन तीनों की मच अवेटेड ‘पैट्रियट’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रितेश देशमुख की राजा शिवाजी से क्लैश के बावजूद पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और इस साल की सबसे बड़ी मलयालम ओपनिंग दर्ज की है. चलिए यहां जानते हैं ‘पैट्रियट’ ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?
‘पैट्रियट’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
मलयालम फिल्म ‘पैट्रियट’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. मोहनलाल और ममूटी अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन 9.80 करोड़ की कमाई की है. वहीं ओवरसीज में 18 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 29.37 करोड़ रुपये हो गई है.
‘पैट्रियट’ की थिएटर ऑक्यूपेंसी
‘पैट्रियट’दिन भर अपनी हाई ऑक्यूपेंसी बरकरार रखी. इसके पहले दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी 73.44% रही. दोपहर और शाम के शो की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 75.75% रही, जबकि सुबह के शो 70.25% क्षमता पर चले. रात के शो में दर्शकों की संख्या 72% पर बनी रही.
स्टेटवाइज कलेक्शन
इस फिल्म ने केरल में सबसे अच्छा परफॉर्म किया. यहां से इसने कुल 8.50 करोड़ रुपये जोड़े. वहीं तमिलनाडु से 75 लाख रुपये कमाए, जबकि कर्नाटक से 1.50 करोड़ की कमाई की. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से इसने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया. बाकी भारत से कुल 47 लाख रुपये के योगदान के साथ, इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 11.37 करोड़ रुपये रहा.
ये भी पढ़ें:-Patriot OTT Release: मोहनलाल-ममूटी की ‘पैट्रियट’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल
‘पैट्रियट’ बनी साल की सबसे बड़ी मलयालम ओपनिंग फिल्म
‘पैट्रियट’ ऑफिशियली 2026 की सबसे बड़ी मलयालम ओपनिंग बन गई है, इसने ‘आडू 3’ के 5.95 करोड़ के कलेक्शन को आसानी से पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने ममूटी, मोहनलाल और फहद फासिल के पर्सनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. इस फिल्म ने तीनों सितारों के क्लेक्टिव फैन बेस से पहले दिन सक्सेस हासिल की है. जिससे कोविड के बाद ममूटी को सबसे बड़ी ओपनिंग, मोहनलाल को कोविड के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग और फहद फासिल को कोविड के बाद पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है.
पैट्रियट के बारे में
मेकर्स के मुताबिक इस स्पाई एक्शन फिल्म की ओरिजनल रिलीज डेट 23 अप्रैल थी. अब फिल्म को 1 मई, 2026 को रिलीज किया गया है. बता दें कि फिल्म में मोहनलाल और ममूटी के अलावा फहाद फासिल, नयनतारा, राजीव मेनन, रेवती, ग्रेस एंटनी, ज़रीन शिहाब, श्रीपार्वती, गीति संगीता, जिनू जोसेफ, दानिश हुसैन, शाहीन सिद्दीकी, सनल अमन और प्रकाश बेलावड़ी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-CM पिता, पॉलिटिशियन भाई… फिर भी रितेश देशमुख ने क्यों चुनी एक्टिंग?