Friday Box Office: फ्राइडे को ‘पेद्दी’ का पलड़ा भारी, जानें- ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कुल कलेक्शन

Spread the love

 शुक्रवार को एक बार फिर कई नई फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची हैं. इनमें बॉलीवुड की है जवानी तो इश्क होना है और बंदर शामिल है. वहीं पैन इंडिया फिल्म पेद्दी भी 4 जून को रिलीज हुई है. इनके अलावा भी कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में थिएटर में मौजूद है. ऐसे में इन सभी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला हो रहा है. चलिए यहां जान लेते हैं फ्राइडे को ये सभी फिल्में कितना कलेक्शन कर रही हैं.

‘पेद्दी’ शुक्रवार को कितना कर रही है कलेक्शन
राम चरण की ‘पेद्दी’ ने पेड प्रीव्यू ने 18.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पहले दिन इस फिल्म ने 51 करोड़ की कमाई की थी. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले फ्राइडे को पेद्दी ने 26.90 करोड़ की कमाई कर ली है.

  • इसकी ऑक्यूपेंसी 32.2% फीसदी दर्ज की जा रही है.
  • इसी के साथ पेद्दी ने रिलीज के तीन दिनों  96.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.
पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
पेड प्रीव्यू 18.50 करोड़  
डे 1 51 करोड़  
डे 2 26.90 करोड़ 32.2%
कुल कलेक्शन  96.40 करोड़  

है जवानी तो इश्क होना है ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेड्डी की है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 6.80 करोड़ रुपये की है.

वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 17.0 फीसदी दर्ज की जा रही है.

इसका कुल कलेक्शन 6.80 करोड़ रुपये हो गया है.

है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 1 6.80 करोड़ 17.0%
कुल कलेक्शन  6.80 करोड़  

बंदर ने फ्राइडे को कितनी की कमाई? 
बंदर भी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग कश्यप निर्देशित और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 0.48 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 10.0 फीसदी दर्ज की जा रही है. 

बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 1 0.48 करोड़ 10.0%
कुल कलेक्शन  0.48 करोड़  

दृश्यम 3 ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई? 
मोहनलाल की दृश्यम 3 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 81.95 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 20.80 करोड़ की कमाई की है.वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 0.86 करोड़ की कमाई की है.वहीं फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18.0% फीसदी दर्ज की गई है.इसी के साथ फिल्म की 16 दिनों की कुल कमाई अब 103.61 करोड़ रुपये हो गई है.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
पहला हफ्ता 81.95 करोड़  
दूसरा हफ्ता 20.80 करोड़  
तीसरा फ्राइडे 0.86 करोड़ 18.0%
कुल कलेक्शन  103.61 करोड़  

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *