Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘अल्फा’ ने मारी बाजी, ‘वेलकम टू द जंगल’ को लगा झटका, ‘मैं वापस आऊंगा’ का जादू बरकरार, जानें-कलेक्शन

Spread the love

शुक्रवार, 3 जुलाई का दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल भरा रहा. दरअसल फ्राइडे को सिनेमाघरों में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ रिलीज हुई है. इसे दूसरे हफ्ते में एंट्री करने वाली अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से लेकर पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ और ‘कॉकटेल 2’ सहित कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा है. ऐसे में जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का सिकंदर कौन सी फिल्म बनी है?

  अल्फा’ ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ में शरवरी वाघ से लेकर बॉबी देओल और अनिल कपूर ने अहम रोल प्ले किया है. इस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म को यूं तो खराब से लेकर मिक्स्ड रिव्यू मिले लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ ने रिलीज के पहले दिन 9 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खाता खोला है.

ये भी पढ़ें:-Alpha Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं कर पाई ‘अल्फा’ लेकिन तोड़ा ‘पेद्दी’ समेत साल की 25 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें-कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे फ्राइडे को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की 30 कलाकारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसे अल्फा से टक्कर लेनी पड़ रही है और इसके कलेक्शन को झटका लगा है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी सेकेंड फ्राइडे को 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई 97.65 करोड़ रुपये हुई है.

कैरी ऑन जट्टा 4’ ने दूसरे शुक्रवार कितना किया कलेक्शन
पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ भी दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ क कमाई की है. लेकन 8वें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने रिलीज के 8वें दिन, दूसरे शुक्रवार को 0.65 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई 97.65 करोड़ रुपये हुई है.

कॉकटेल 2 ने तीसरे फ्राइडे कितना की कमाई?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म की कमाई को भी तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही बड़ा झटका लगा है और 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे तो इसकी कमाई लाखों में सिमट गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 0.75 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई 90.15 करोड़ रुपये हुई है.

मां इंति बंगारम की तीसरे फ्राइडे का कलेक्शन?
सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम की कमाई भी तीसरे फ्राइडे यानी 15वें दिन लाखो में सिमट गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मां इंति बंगारम’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 0.75 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई 54.70 करोड़ रुपये हुई है.

मैं वापस आऊंगा ने कितना किया चौथे फ्राइडे कलेक्शन
जहां कॉकटेल 2 से मां इंति बंगारम और कैरी ऑन जट्टा की कमाई में फ्राइडे को गिरावट देखी गई और ये लाखों में सिमट गईँ वहीं इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा ने चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन भी कमाल का परफॉर्म किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 1.05 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 22 दिनों की कुल कमाई 53.30 करोड़ रुपये हो हुई है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 8: ‘अल्फा’ के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *