Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

Spread the love

फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल दिखी. दरअसल शुक्रवार को  क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों में पहुंची और इस फिल्म को भारतीय दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. वहीं इस नई रिलीज के आने से अजय देवगन की धमाल 4 की कमाई पर थोड़ा असर हुआ. चलिए यहां जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ सहित सभी फिल्मों ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है. 

‘द ओडिसी’ ने फ्राइडे को कितनी की कमाई? 
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है, सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 17.40 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ ओपनिंग की है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 20. 76 करोड़ रुपये रहा है. इसी के साथ ये भारत में साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें:-The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

‘धमाल 4’ ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? 
‘द ओडिसी’ की रिलीज का अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’  की कमाई पर भी असर पड़ा है. दरअसल दूसरे फ्राइडे इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धमाल 4’  ने पहले हफ्ते में 96 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीड के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को इस फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ ‘धमाल 4’ का भारत में 8 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 101. 35 करोड़ रुपये हो गया है. 

‘लेनिन’ ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? 
अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया. इसकी फर्स्ट वीक की कमाई 36.65 करोड़ रुपये रही. वहीं रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को इसके कलेक्शन में भी मंदी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘लेनिन’ ने रिलज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भारत में 1.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई की  है. इसके बाद इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 38.30 करोड़ रुपये हुआ है. 

‘अल्फा’ ने तीसरे फ्राइडे कितना कमाया? 
आलिया भट्ट स्टारर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ ने भी सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसका भी बॉक्स ऑफिस गणित पूरी तरह गड़बड़ा गया है. कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को ‘अल्फा’ ने 0.25 करोड़ कमाए हैं जिसके बाद इस फिल्म की 15दिनों की कुल कमाई अब 56.65 करोड़ रुपये हुई है. 

‘वेलकम टू द जंगल’ की चौथे फ्राइडे कितनी रही कमाई?
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही पूरी तरह चौपट नजर आ रही है. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को 0.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दिनों की कुल नेट कमाई अब 132.05 करोड़ रुपये हुई है. 

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *