Friday Theater Release: ‘नई नवेली’ से ‘प्रहार’ तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

Spread the love

 20 अक्टूबर को देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा. इसी के साथ ये त्योहारी वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर काफी बिजी रहने वाला है. दरअसल गुरुवार को सिनेमघारों में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज हुई थी. वहीं शुक्रवार को यामी गौतम धर की फैंटेसी ड्रामा ‘नई नवेली’ से लेकर राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा ‘प्रहार’ तक 6 फिल्में रिलीज हुई हैं. यानी इस दशहरा पर सिनेमा लवर्स के लिए थिएटर्स में देखने के लिए कई ऑप्शन मौजूद रहेंगे. यहां आप नई रिलीज की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

जेलर 2
रजनीकांत की जेलर 2 सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हुई है. फिल्म को पहले दिन दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. दशहरे वीकेंड पर इस फिल्म को भी एंजॉय कर सकते हैं. 

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

नई नवेली
यामी गौतम की नई नवेली सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज हो गई है. इसमें यामी गौतम ‘मोहिनी’ के किरदार में हैं, जो एक एकदम परफेक्ट नई-नवेली दुल्हन लगती हैं. कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब उनके आने से एक अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ घर जादुई रूप से एक शांत और सुखद स्वर्ग में बदल जाता है.

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जल निकम
दशहरे वीकेंड पर आप राजकुमार राव की प्रहार भी थिएटर में देख सकते हैं, ये फिल्म भी 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह बायोपिक कोर्टरूम ड्रामा, भारत के जाने-माने स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की प्रोफेशन जर्नी पर बेस्ड है, जिनका किरदार राजकुमार राव ने निभाया है.

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

राणबाली
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद पहली फिल्म दशहरा वीकेंड पर रिलीज हुई है. 1870 के दशक में, दक्षिण भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान सेट की गई इस फिल्म की कहानी ‘राणाबाली’ नाम के एक निडर योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ब्रिटिश सेनाओं से लड़ने और अपने स्थानीय लोगों को अत्याचार से बचाने के लिए आगे आता है.

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

स्ट्रीट फाइटर
इस मच अवेटेड लाइव-एक्शन फ़िल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है. यह फ़िल्म रयू और केन मास्टर्स की कहानी है, जो कभी ट्रेनिंग पार्टनर और दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में अलग हो गए थे रहस्यमयी चुन-ली के उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के बाद, इन दोनों को फिर से एक साथ आना पड़ता है. ये भी 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दशहरे वीकेंड पर इसे भी थिएटर में एंजॉय कर सकते हैं.

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

 क्रेजी कल्याणम
भद्रप्पा गजुला निर्देशित क्रेजी कल्याणम एक तेलुगू फैमिली कॉमेडी ड्रामा है. ये भी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसकी कहानी एक पिता और बेटी के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म में पिता अपनी बेटी की शादी कराना चाहता है जबकि बेटी अपने हिसाब से अपनी लाइफ जीना चाहती है. फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन, थारुन भास्कर, वीके नरेश और अखिल उद्देमारी ने अहम रोल प्ले किया है.

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *