Jailer 2 Advance Booking Day 1: ‘जेलर 2’ का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, ‘जन नायकन’ का तोड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

रजनीकांत  ‘जेलर 2’ से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. इस सीक्वल फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है.  चलिए यहां जानते हैं ‘जेलर 2’ ने अपने पहले दिन की प्री टिकट सेल में अब तक कितनी कमाई कर ली है और कौन से रिकॉर्ड अपने ना कर लिए हैं.

‘जेलर 2’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का रिलीज से पहले काफी बज बन गया है जिसके चलते इसे प्री टिकट सेल में दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओपनिंग डे शोज के लिए तो इसकी जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है और इसी के साथ इसने रिलीज से पहले ही मोटी कमाई कर ली है. फिल्म की एडवांस सेल की बात करें तो

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार दोपहर 1 बजे तक ‘जेलर 2’ के पहले दिन के लिए 14 हजार 706 शोज के लिए अभी तक 15.42 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.
  • इसे के साथ इसने बिना ब्लॉक सीटों के पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 28.43 करोड़ कमा लिए हैं जबकि ब्लॉक सीटों के साथ ये आंकड़ा 32.75 करोड़ रुपये है.
  •  वहीं शुरुआती पांच दिनों की प्री सेल से इसने बुधवार को दोपहर 1 बजे तक 31.28 लाख टिकटों की सेल कर ली है.
  • इसी के साथ इसने ब्लॉक सीटों के साथ कुल कमाई 59.96 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 51.97 करोड़ रुपये कर डाली है.

‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
पहले दिन की एडवांस टिकट सेल में 28.43 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ, ‘जेलर 2’ ने ‘जना नायकन’ (22.26 करोड़ रुपये) और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (24.5 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए कोविड के बाद कोलीवुड में पहले दिन के लिए चौथी सबसे बड़ी प्री-सेल्स दर्ज की है.फिल्म को रिलीज होने में कुछ घंटे बचे हुए हैं इसलिए इसके 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने और ‘बीस्ट’ (31.75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल करने की अच्छी संभावना है.

ये हैं  कोविड के बाद फर्स्ट डे के लिए टॉप एडवांस बुकिंग (ग्रॉस) करने वाली फिल्में

  •  लियो – 46.36 करोड़ रुपये
  •  कुली – 37.2 करोड़ रुपये
  •  बीस्ट – 31.75 करोड़ रुपये
  • जेलर 2 – 28.43 करोड़ रुपये (कुछ घंटे बाकी)
  •  द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम – 24.5 करोड़ रुपये
  •  जना नायकन – 22.26 करोड़ रुपये

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *