Jailer 2 Box Office Day 21 Live Updates: ‘जेलर 2’ का कोहराम जारी, 5 बजे तक 464 करोड़ के हुई पार

Spread the love

अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तमिल फ़िल्म बनने और दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ अब अपने थिएट्रिकल रन के एक अहम पड़ाव पर पहुचं गई है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं., लेकिन दिवाली पर रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के आने से इसकी स्क्रीन की संख्या और कमाई पर असर पड़ सकता है. चलिए यहां जानते हैं कि ये फिल्म रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितना कलेक्शन कर रही है. 

‘जेलर 2’ ने 20वें दिन कितनी की कमाई? 
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को  भारत में 8 हजार 50 शोज के जरिए लगभग 3.35 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की.इसके साथ ही भारत में इसकी 20 दिनों की कुल नेट कमाई 463.05 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 541.65 करोड़ रुपये है. 

‘जेलर 2’ का 21वें दिन का कलेक्शन (Jailer 2 Box Office Collection Day 21 Live Updates) 

  • ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को शाम 5 बजे तक 1.59 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी फिलहाल भारत में 21 दिनों की नेट कमाई अब 464.64 करोड़ रुपये हो गई है. 
  • फिलहाल इसके 2 हजार 959 शोज चल रहे हैं. 
जेलर 2  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे -21 1.59 करोड़ रुपये (शाम 5 बजे तक का कलेक्शन) –
कुल कलेक्शन  464.64 करोड़ रुपये  

जेलर 2 ओटीटी पर अनकट वर्जन में होगी रिलीज
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जेलर 2’ OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक ऐसे अनकट वर्ज़न के साथ आ सकती है, जिसमें लगभग 30 मिनट का एडिशनल फुटेज शामिल होगा. बताया जा रहा है कि इस एक्सटेंडेड वर्जन में संथानम, मोहनलाल, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के वे सीन शामिल हो सकते हैं, जिन्हें थिएटर में रिलीज हुए वर्जन में नहीं दिखाया गया था. हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस अनकट वर्जन या 30 मिनट के एडिशन फुटेज की ऑफिशियल  कंफर्मेशन नहीं की है. 

‘जेलर 2’ के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित ‘जेलर 2’, रजनीकांत की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. सुपरस्टार रजनीकांत ने इसमें ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में कमबैक किया है जो कि एक रिटायर्ड जेलर है, जो एक बार फिर अपराधियों के एक खतरनाक नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई में फंस जाता है. फिल्म में एस.जे. सूर्या, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और योगी बाबू अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, मोहनलाल, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और शिवराजकुमार भी इसमें खास भूमिकाओं (स्पेशल अपीयरेंस) में नजर आएंगे. सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *