Tuesday Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ मंगलवार को बनी तूफान, ‘धमाल 4’ की भी रही धूम, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Spread the love

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई है. चलिए यहां अजय देवगन की ‘धमाल 4’ से लेकर अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ सहित सभी फिल्मों की मंगलवार की कमाई जान सकते हैं.

द ओडिसी’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म ने पहले मंडे को 8 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल देखा गया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 8.35 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘द ओडिसी’ के 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 77.65 करोड़ रुपये हो गया है.

धमाल 4’ ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने पहले हफ्ते में काफी अच्छा परफॉर्म किया था और इसने 96 करोड़ कमा लिए थे. 8वें दिन इसने 5.50 करोड़ कमाए. इसके बाद 9वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई थी. इसने 3.25 करोड़ कमाए थे. हालांकि रिलीज के 12वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने कमाई में तेजी दिखाते हुए 4 करोड़ की कलेक्शन किया है. इसी के साथ इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म की भारत में 12 दिनों की कुल कमाई अब 131.75 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में ‘मनी-मशीन’ बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

लेनिन ने दूसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया?
अखिल अक्किनेनी की लेनिन ने पहले वीक में 36.65 करोड़ की कमाई की थी. फिर इस फिल्म ने 8वें दिन 1.65 करोड़, 9वें दिन 2.40 करोड़ और 10वें दिन 2.90 करोड़ की कमाई की.  वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद से इसके कलेक्शनमें गिरावट देखी जा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.05 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लेनिन ने रिलीज के 12वें दिन  0.73 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई अब 45.38 करोड़ रुपये हो गई है. 

ये भी पढ़ें:-South OTT Release This Week: इस हफ्ते साउथ फिल्मों का ओटीटी पर डंका, रिलीज हो रहीं ‘पल्लीचट्टम्बी’ से ‘कॉन सिटी’ तक 6 धांसू फिल्में

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *