Karuppu BO Day 4 Worldwide: ‘करुप्पु’ ने दुनियाभर में मचाया तहलका, चार दिन में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, अब 150 करोड़ से है बच इंचभर दूर

Spread the love

सूर्या और तृषा कृष्णन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. यहां तक कि ये फिल्म आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ से लेकर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ तक पर भारी पड़ रही है और हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी तहलका मचा रही है और इसने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में शानदार कमाई कर डाली है. चलिए यहां जानते हैं ‘करुप्पु’ ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर लिया है?

‘करुप्पु’ ने वर्ल्डवाइड चार दिन मे कितना कर डाला कलेक्शन?
‘करुप्पु’ की रिलीज के साथ ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को सेलिब्रेशन का मौका मिल गया है. दरअसल  सूर्या और तृषा कृष्णन की इस पौराणिक ड्रामा को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. शुक्रवार को रिलीज के बाद इस फिल्म ने दमदार शुरुआत की और वीकेंड में भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कामय रखा. हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिर भी इसने दुनियाभर में रिकॉर्ड कमाई की है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को भारत में 5,947 शो में 14.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म ने तमिल से 12.10 करोड़ रुपये और तेलुगु से 2.20 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद करुप्पु का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 95.30 करोड़ रुपये और चार दिनों की नेट कमाई 82.30 करोड़ रुपये हो गई है.

 इसके अलावा, विदेशी बाजार में फिल्म ने चौथे दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जिससे ओवरसीज में इसकी ग्रॉस कमाई अब 46.00 करोड़ रुपये हो चुकी है. इसके साथ ही, ‘करुप्पु’ का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 141.30 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Pati Patni Aur Woh Do BO Day 4:आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

वर्ल्डवाइड 150 करोड़ से कितनी दूर है ‘करुप्पु’? 
ये  फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर है. फिल्म जिस तरह से शानदार परफ़र्म कर रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि मंगलवार को ये इस उपलब्धि को हासिल कर लेगी को 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. बता दें कि करुप्पु को इंटरनेशनल मार्केट में खासतौर पर मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और सिंगापुर में काफी पसंद किया जा रहा है, जो दुनिया भर में तमिल फिल्म लवर्स के बीच सूर्या की बढ़ती पॉपुलैरिटी का हिंट है. आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. पिछले कुछ सालों से सूर्या बॉक्स ऑफिस पर इसी उछाल की उम्मीद कर रहे हैं.

‘करुप्पु’ के बारे में
ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स की फिल्म ‘करुप्पु’ में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा  आरजे बालाजी, शिवदा, योगी बाबू और स्वासिका समेत कई अन्य कलाकार हैं। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले एस.आर. प्रभु और एस.आर. प्रकाश बाबू ने प्रोड्यूस किया है. 

ये भी पढ़ें:-सलमान खान की तन्हाई की पोस्ट देख मां सलमा को भी हुई बेटे की चिंता, अब सुपरस्टार ने दी सफाई, बोले- ‘कभी-कभी लोगों के साथ…’

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *